Pushpa 2 के गाने 'अंगारों' ने मचाई धूम, अल्लू अर्जुन की बाहों में दिखीं रश्‍म‍िका मंदाना, इंटरनेट पर मची तबाही

Pushpa 2 New Song Out: साउथ के फेमस एक्टर अल्लू अर्जुन इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2- द रूल' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। लोग बड़ी ही बेसब्री से उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। अब अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म का दूसरा गाना 'अंगारों' रिलीज कर दिया गया है।

फिल्म 'पुष्पा 2' का नया गाना रिलीज
फिल्म 'पुष्पा 2' का नया गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। गाना लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है। गाने ने फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह भी काफी बढ़ा दिया है। आज यानी 29 मई 2024 को रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का ये गाना यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है और इसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है।

Pushpa 2

श्रेया घोषाल ने गाया है ये गाना
इस गाने को बॉलीवुड की फेमस सिंगर श्रेया घोषाल ने गाया है। लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म मेकर्स ने इस गाने के रिलीज होने को लेकर एक बड़ी घोषणा की थी। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा था- पुष्पा राज श्रीवल्ली, भारत की पसंदीदा जोड़ी हम सभी को सुबह 11.07 बजे मंत्रमुग्ध करने आ रही है। इस पोस्ट में #TheCoupleSong #Pushpa2SecondSingle को हैशटैग किया गया था।

अल्लू अर्जुन के आम आदमी से गुंडे बनने का सफर
कुछ दिनों पहले ही फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया था जिसमें अल्लू अर्जुन के आम आदमी से गुंडे बनने के सफर को दिखाया गया था। इससे पहले जारी हुए टीजर में अल्लू अर्जुन साड़ी पहने हुए नजर आ रहे थे और चेहरे का रंग नीला और लाल रंग से रंगा हुआ था। लोगों का फिल्म का टीजर काफी पसंद आया था।

15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी ये फिल्म
जानकारी के अनुसार सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म पुष्पा 2 का शूटिंग शेड्यूल अब आखिरी चरण में है। अल्लू अर्जुन के साथ साथ इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। फिल्म का टीजर कुछ समय पहले रिलीज किया गया था जो कि लोगों को खूब पसंद आया था। ये फिल्म आगामी 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+