घर में चल रही थी शादी की तैयारियां, पंजाबी सिंगर नछत्तर गिल की पत्नी का हुआ निधन, मातम में बदली खुशियां

मशहूर पंजाबी सिंगर नछत्तर गिल की पत्नी का निधन हो गया है। आज यानी 17 नवंबर को सिंगर के बेटे की शादी होने वाली थी, ऐसे में खुशियों का माहौल मातम में पसर गया है।

मशहूर पंजाबी सिंगर नछत्तर गिल के घर की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब उनकी पत्नी दलविंदर कौर का निधन हो गया। सिंगर की पत्नी कैंसर से जूझ रही थीं ऐसे में उन्होंने हाल ही में अंतिम सांस ली। सिंगर की पत्नी का जब निधन हुआ, उस वक्त सिंगर और उनकी पत्नी समेत परिवार के अन्य लोग बेटे की शादी की तैयारियों में बिजी थे। 17 नवंबर को ही बेटे की शादी होनी थी। लेकिन पत्नी के निधन के बाद सारी खुशियां मातम में बदल गईं। 14 नवंबर को ही सिंगर की बेटी की शादी हुई थी। ऐसे में किसे पता था कि परिवार की ये खुशियां मातम में बदल जाएंगी।

Nachhatar Singh

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नछत्तर गिल की पत्नी की मौत 15 नवंबर को ही हो गई थी। निधन से ठीक एक दिन पहले ही उन्होंने बेटी को घर से विदा किया था। अब घर में बेटे की शादी की तैयारियां बड़े जोरों-शोरों से चल रही थी। इतने में सिंगर की पत्नी की मौत से घर में मातम पसर गया है।

जानकारी के मुताबिक, नछत्तर गिल की पत्नी की तबीयत लंबे समय से खराब थी। उनकी पत्नी कैंसर से जूझ रही थीं। लेकिन पिछले कुछ वक्त से उनकी तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई और उनकी तबीयत में कुछ सुधार नजर ही नहीं आ रहा था। अब बेटी को विदा करने के एक दिन बाद सिंगर की पत्नी का निधन हो गया, जिसके बाद उनके घर में शोक का माहौल है।

सिंगर की पत्नी दलविंदर कौर के निधन से परिवार सदमे में है। परिवार ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार 16 नवंबर को पंजाब के बंगा रोड श्मशान घाट में होगा। अब ऐसे में 17 नवंबर को होने वाली सिंगर के बेटे की शादी फिलहाल होगी या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

दलविंदर कौर के अंतिम संस्कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है और फैंस और सेलेब्स सिंगर को सांत्वना और उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फैंस सिंगर को हिम्मत दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+