Jaswinder Bhalla: नहीं रहे मशहूर कॉमेडियन और एक्टर जसविंदर भल्ला, 65 की उम्र में ली अंतिम सांसे
Jaswinder Bhalla Death: पंजाबी फिल्म और कॉमेडी जगत का एक और सितारा अब हमारे बीच नहीं रहा। मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता जसविंदर भल्ला का आज सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। 65 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।
जसविंदर भल्ला अपने अनोखे अंदाज और यादगार हास्य किरदारों के लिए दर्शकों के दिलों में हमेशा जिन्दा रहेंगे। लंबे समय से बीमार चल रहे भल्ला का निधन पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और उनके लाखों प्रशंसकों के लिए बेहद दुखद खबर है। उनके जाने से पंजाबी मनोरंजन जगत एक बड़े कलाकार को खो चुका है।

रिपोर्ट्स के अनुसार उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे मोहाली के बलोंगी क्रिमेशन ग्राउंड में होगा। परिवार, दोस्त और पंजाबी मनोरंजन जगत के साथी उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए जुटेंगे।
ये भी पढ़ें: Elvish House Firing Case: एल्विश यादव के घर फायरिंग करने वाले शूटर का पुलिस से एनकाउंटर, फरीदाबाद में गिरफ्तार
फिल्म इंडस्ट्री में शोक
जसविंदर भल्ला के निधन की खबर से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में गहरा शोक फैल गया है। उनके कॉमिक किरदारों और हास्य भूमिकाओं ने पंजाबी सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई। लंबे समय तक उनका काम दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा।
जसविंदर भल्ला की लोकप्रिय फिल्में
भल्ला को खासकर फिल्मों में उनके मजेदार और यादगार सहायक किरदारों के लिए जाना जाता था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1980 और 1990 के दशक में स्टेज परफॉर्मेंस और कॉमेडी एल्बम से की थी, और बाद में फिल्मों में भी अपना योगदान दिया।
उनकी कुछ प्रसिद्ध फिल्में-
- Carry On Jatta (2012) और Carry On Jatta 2 (2018) - इसमें उनका किरदार "एडवोकेट ढिल्लों" बहुत पसंद किया गया।
- Jatt & Juliet सीरीज - कॉमिक भूमिका में दर्शकों का मनोरंजन किया।
- Mr & Mrs 420 (2014)
- Yaar Anmulle (2011)
- Mundeyan Ton Bachke Rahin (2014)
'चंकारता' कॉमेडी सीरीज
जसविंदर भल्ला अपनी "Chhankata" कॉमेडी सीरीज के लिए भी बेहद मशहूर थे। 1990 के दशक में यह सीरीज पंजाब में घर-घर में देखी जाती थी और लोगों के बीच हास्य का एक बड़ा जरिया बन गई थी।
ये भी पढ़ें: Battle of Galwan: नहीं बंद हुई सलमान खान क 'बैटल ऑफ गलवान', इस एक्टर ने खोल दिए सारे राज












Click it and Unblock the Notifications