Battle of Galwan: नहीं बंद हुई सलमान खान क 'बैटल ऑफ गलवान', इस एक्टर ने खोल दिए सारे राज

Battle of Galwan: सलमान खान की आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग को लेकर खूब अपडेट आए। यहां तक बताया गया कि उनकी फिल्म ठंडे बस्ते में जा सकती है। बंद होने की खबरें भी आईं। लेकिन इन सबके बीच फैंस के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। 20 अगस्त को फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग शुरू हो गई है।

फिल्म की शूटिंग लद्दाख के इलाके में शुरू हुई है। इसकी जानकारी फिल्म में काम कर रहे एक्टर अंकुर भाटिया ने दी है। इंस्टाग्राम में अंकुर ने लद्दाख के मैदान की वीडियो पोस्ट की है। जिसमें कई सारी गाड़ियां आती दिखाई दे रही हैं। वहीं दूसरी स्टोरी में उन्होंने बैटल ऑफ गलवान का क्लैप भी डाला है। जिसमें पहला दिन लिखा है।

Battle of Galwan

लद्दाख में फिल्म का अहम पार्ट शूट होना था। इसके लिए सलमान खान ने कड़ी ट्रेनिंग भी ली है। लेकिन अभी वो इस शेड्यूल में जुड़े हैं कि नहीं। इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म में सलमान खान-चित्रांगदा सिंह के अलावा अंकुर भाटिया और साकिब सलीम भी हैं। बीते दिनों बताया गया था कि सलमान की फिल्म 2020 में गलवान वैली में हुई उस हिंसक झड़प पर बेस्ड है। जिसमें भारतीय सैनिकों की चीनी सैनिकों से लड़ाई हुई थी। एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया कि सलमान की फिल्म आर्मी की तरफ से हरी झंडी नहीं मिली है। ये मुद्दा काफी सेंसेटिव है। इसलिए ये फिल्म बंद भी सकती है। हालांकि सलमान आर्मी के अफसरों से बातचीत कर रहे हैं। दूसरी रिपोर्ट में ये बताया कि मुंबई के बांद्रा में फिल्म के लिए जो सेट लगाया गया था उसे तोड़ा जा रहा है। सेट तोड़ने की खबर सही है। लेकिन सेट इसलिए तोड़ा गया है क्योंकि मेकर्स अभी फिल्म की शूटिंग रियल लोकेशन पर करना चाहते हैं। ऐसे में स्टूडियो वाले सेट को तोड़ा है। अगर उन्हें जरूरत लगेगी, तो फिर से सेट बनाकर शूट करेंगे।

ख़ैर फिल्म अगले साल मार्च या फरवरी में रिलीज हो सकती है। रिपोर्ट्स की माने तो इस बार सलमान ईद का इंतजार नहीं करेंगे। हालांकि अभी तक फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट नहीं अनाउंस हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+