मेंटल हेल्थ और बलात्कार के मुद्दे पर बेस्ड है फिल्म 'कैलकुलेटर' की कहानी, मेकर्स ने शेयर किया टीज़र
"एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा" सिनेमाघरों में सफलता प्राप्त करने के बाद अब जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। वहीं इस बीच इस सिनेमा के मेकर्स ने अगली फ़िल्म की घोषणा कर दी है। निर्माता बी.जे. पुरोहित और निर्देशक एम.के. शिवाक्ष की अगली फिल्म का नाम 'कैलकुलेटर" है जो एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म होगी। फ़िल्म का एक इंटरेस्टिंग अनाउंसमेंट टीजर सोशल मीडिया में शेयर किया गया हैं ।
ओम त्रिनेत्र फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म का अनाउंसमेंट लांच कर दिया गया है जो हॉरर, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है। टीजर की शुरुआत तालाब में नजर आ रही ढेर सारी मछलियों से होती है जो एक प्रतीक के रूप में इस्तेमाल की गई हैं। समाज सब कुछ देखता है लेकिन बोलता नहीं हैं रेप सिर्फ एक एक्ट नहीं हैं बल्कि पीड़ित को पूरी जिंदगी उसकी पीड़ा से गुजरना पड़ता हैं। दुनिया रेप विक्टिम का पागलपन तो देखती हैं लेकिन उसके पीछे के दुख को नहीं देखती।

टीजर की दूसरे हिस्से में महिला हिंसा के कुछ विजुअल्स दिखाई देते है खून से सने हाथो की सफाई के दृश्य और पुलिस सायरन की आवाज के साथ टीजर के दूसरे हिस्से में अकेली सहमी महिला के चलते कदम के कुछ दृश्य नजर आते हैं । इसके बाद वीएफएक्स की मदद से बलात्कार के बाद होने वाले मस्तिष्क के बीच चल रही हलचल और घटनाओं को दिखाया गया हैं और एक सवाल आता हैं क्या आप उसके दुख को कल्कुलेट कर सकते हैं ? इस सवाल के साथ सिर छुपाये एक सहमी लड़की के विजुअल्स के साथ १ मिनट २० सेकंड का ट्रेलर झकझोर देता हैं।
वीएफएक्स की मदद से तैयार इस टीजर में हमारे समाज के दो सबसे संवेदनशील मुद्दों मानसिक स्वास्थ्य और बलात्कार पर बात होती दिखाई देती है । जब दुनिया पागलपन देखती है, तो लोग उसके पीछे की चुनौतियों और दर्द को भूल जाते हैं। मानसिक बीमारियों को लेकर जागरूकता फैलाने का प्रयास करती इस फ़िल्म में उस रोग से जुड़ी चुनौती और समाज द्वारा नजरअंदाज किए गए पहलू को उजागर किया जाएगा। वहीं बलात्कार के दर्द को भी इस पिक्चर के माध्यम से दर्शाया जाएगा। टीजर में यही बताया गया है कि बलात्कार सिर्फ एक घटना नहीं है बल्कि यह ज़िंदगी भर झेलने वाला दुख है।
गोधरा के बाद दूसरी फिल्म कैलकुलेटर की घोषणा करते हुए निर्माता बी जे पुरोहित का कहना है कि हमारी आने वाली फिल्म कैलकुलेटर एक ऐसी कहानी लेकर आ रही है, जो समाज के एक बहुत ही संवेदनशील और नजरअंदाज किए गए पहलू मानसिक स्वास्थ्य और उससे जुड़ी चुनौतियों पर आधारित है। यह फिल्म उन लाखों परिवारों का दर्द बयां करती है, जो मानसिक बीमारियों से जूझ रहसिनेमागृहोमाज की अज्ञानता, अंधविश्वास और असंवेदनशीलता का शिकार हो रहे हैं। यह फिल्म मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता फैलाने की कोशिश करती है, और यह संदेश देती है कि सही इलाज और हमदर्दी के बिना हम इस समस्या को हल नहीं कर सकते।"
निर्देशक एम के शिवाक्ष फ़िल्म के बारे में बताते हैं कि फिल्म कैलकुलेटर बलात्कार जैसे संवेदनशील मुद्दे को भी बहुत गहराई से छूती है, ताकि समाज की सोच में बदलाव लाया जा सके और पीड़ितों को न्याय मिल सके। यह केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक अभियान है, एक आवाज है उन लोगों के लिए, जिनकी तकलीफों, दर्द को हमारा समाज समझने में असमर्थ रहा है। हमें आशा है कि यह फिल्म लोगों के दिलों को छूएगी और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल होगी। बहुत जल्द, यह कहानी आपके रूबरू होगी, और उम्मीद कि आप इसे उसी गंभीरता से देखेंगे, जिन एहसासों और जज़्बात के साथ हमने इसे बनाया है।" यह फिल्म हिन्दी के साथ साथ मलयालम, कन्नड, तमिल और तेलुगु भाषा में भी अगले साल सिनेमागृहो में रिलीज की जाएगी।
-
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे












Click it and Unblock the Notifications