ऐसा क्या हुआ कि जंगल में दर-दर भटक रहीं प्रियंका चोपड़ा, हाल देख पहचानना भी मुश्किल

नई दिल्ली, 16 दिसंबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर सुप एक्टिव रहती हैं। प्रियंका जैसे की कोई तस्वीर या वीडियो अपने सोशल मीडिया पेज पर अपलोड करती हैं, वो वायरल हो जाती है। हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक फोटो अपलोड की थी, जिसके देखकर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं तो वहीं एक दूसरी फोटो भी वायरल हो रही हैं, जिसमें आप उन्हें पहचान भी नहीं पाएंगे। प्रियंका की हालत देखकर फैंस हैरान लग गए हैं कि उनकी ये हालत कैसे हुई है। फैंस उनकी तस्वीर को देखकर इस बारे में पूछ रहे हैं।

 Priyanka Chopra wondering in Jungle, you cannot identified in weird Photo

जंगल में भटक रही हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं उन्होंने हाल ही में एक फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है, जिसमें प्रियंका परेशान, बेहाल नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीर देखकर आप उन्हें पहचान भी नहीं सकेंगे। दरअसल प्रियंका ने हाल ही में सिटाडेल की शूटिंग पूरी की है। फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी एक फोटो टीम के किसी मेंबर ने ली, जो अब वायरल हो रही है। प्रियंका की इस फोटो को माइकल वुड ने क्लिक की और फिर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया। अब ये फोटो जंगल में आग की तरह फैल गई है।

क्या है तस्वीर में

दरअसल इस तस्वीर में प्रियंका एक पेड़ के सहारे टिकी हुई है। नो मेकअप लुक के साथ चेहरा सूखा हुआ है। प्रियंका का हैरान परेशान चेहरा दिखाया गया है। तस्वीर को देखकर उनके फैंस परेशान हो रहे हैं तो वहीं उन्हें प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट का भी इंतजार है। एक ओर प्रियंका की इस तस्वीर ने जहां लोगों को परेशान किया तो वहीं देशी गर्ल ने अपनी ग्लैमरस फोटो शेयर कर उन्हें तसल्ली दी है कि वो बिल्कुल ठीक हैं। हॉलीवुड में धमाल मचाने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों 'द मेट्रिक्स' मूवीज को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके लुक ने सबको दिवाना बना दिया है। प्रिंयका ने इंस्टाग्राम पर ब्लैक आउटफिट के साथ टाइगर प्रिंट स्कार्फ में अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसे देख उनके फैन उनके लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+