प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी "माया" की क्‍लोजअप फोटो शेयर कर उसे क्‍यों कहा "देशी गर्ल", जानें वजह

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी "माया" की क्‍लोजअप फोटो शेयर की, देखें प्‍यारी तस्‍वीर

मुंबई, 11 अगस्‍त: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी हर खुशी अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। 2022 की शुरूआत में निक और प्रियंका सेरोगेसी के जरिए एक प्‍यारी सी बच्‍ची के मंमी पापा बने हैं। प्रियंका अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिया था लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के चेहरे की क्‍लोजअप फोटो शेयर की है और उसे "देशी गर्ल" लिखा है।

बेटी को इसलिए कहा

बेटी को इसलिए कहा" देशी गर्ल"

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के चेहरे की प्‍यारी तस्‍वरी शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्‍टोरी पर ये फोटो शेयर की है। मालती एक सफेद टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दे रही है, जिस पर लिखा है, 'देसी गर्ल'। बता दें प्रियंका चोपड़ा का गाना देशी गर्ल खूब फेमस हुआ था। विदेश जाने के बाद प्रियंका अपने त्‍योहारों को मनाती नजर आती है और अपने देशी अंदाज को नहीं भूली है जिसके कारण उन्‍हें देशी गर्ल कहकर ही उनके फैंस बुलाते हैं और अपनी प्‍यारी बेटी को प्रियंका ने देशी गर्ल कहकर फैंस के सामने रूबरू करवाया है।

प्रियंका की छोटी 'देसीगर्ल'

प्रियंका की छोटी 'देसीगर्ल'

यह मालती के छोटे हाथों और पैरों के साथ-साथ उसके आधे चेहरे की झलक वाली फोटो है।फोटो को देखकर लग रहा है, उन्हें कोई कैमरे से दूर से कैप्‍चर कर रहा है और उन्हें कोई पकड़ रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने हैशटैग 'देसीगर्ल' का इस्तेमाल किया।

रोमांटिक कॉमेडी में दिखाई देंगी प्रियंका

रोमांटिक कॉमेडी में दिखाई देंगी प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा अपने अगले हॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए पूरी तरह तैयार हैं और इसका भारतीय कनेक्शन है। अभिनेत्री एक रोमांटिक कॉमेडी में दिखाई देंगी जहां वह एक पंजाबी महिला की भूमिका निभाएंगी। प्रियंका मिंडी कलिंग के साथ नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+