Video Viral: छिपाए नहीं छिपी प्रियंका चोपड़ा की बेटी की झलक, अचानक कैमरे के सामने आ गई मालती

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें उनकी बेटी ससुराल गेंदा फूल में डांस करती नजर आ रही हैं।

मुंबई, 28 अगस्त: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ना ही सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपनी क्यूट बेटी मालती की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। जिसमें अक्सर एक्ट्रेस बेटी की तस्वीर को छिपा देती हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने ऐसी हरकत की जिससे बेटी मालती का चेहरा बाल-बाल दिखने से बचा।

Recommended Video

    Priyanka Chopra ने बेटी Malti Marie संग की मस्ती, Video Viral | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment
    प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी मालती वीडियो

    प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी मालती वीडियो

    बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर एक्ट्रेस अपनी बेटी मालती की क्यूट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी बेटी ससुराल गेंदा फूल गाने पर डांस करती नजर आई। एक्ट्रेस ने बेटी का ये वीडियो शेयर कर एक बार फिर फैंस को खुश कर दिया है।

    रिवील होने ही वाला था मालती का चेहरा की फिर...

    वीडियो की बात करें तो इसमें बैकग्राउंड में ससुराल गेंदा फूल गाना बज रहा है तो वहीं बेटी मालती ने कैमरे की तरफ मुंह नहीं कर रखा। गाने को एंजॉय करते हुए बेटी मुड़ने ही वाली थी कि प्रियंका चोपड़ा ने उसे रोक दिया जिससे उसका चेहरा रिवील होते-होते रह गया।

    वीडियो देख फैंस हुए एक्साइटेड

    वीडियो देख फैंस हुए एक्साइटेड

    आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा ने अब तक जितनी बार भी बेटी मालती की तस्वीरें और वीडियो शेयर की उसमें उन्होंने अभी तक उसका चेहरा हाइड किया। यही वजह है कि फैंस को अक्सर मालती की वीडियो और तस्वीरों का इंतजार रहता है।

    फैंस ने की जमकर तारीफ

    फैंस ने की जमकर तारीफ

    मालती की इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। लगातार फैंस वीडियो पर कमेंट कर मालती की क्यूटनेस की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बेहद ही क्यूट'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अभी तक इंटरनेट का सबसे प्यारा पोस्ट'। इसके अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस पोस्ट पर लाइक्स किए हैं।

    मालती ने पहनी ये स्पेशल टीशर्ट

    मालती ने पहनी ये स्पेशल टीशर्ट

    इससे पहले एक्ट्रेस ने बेटी मालती का चेहरा रिवील ना करते हुए तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में मालती ने व्हाइट कलर की टीशर्ट पहनी हुई है। जिसमें उनके तीनों डॉग की तस्वीर छपी हुई है और साथ ही उनका नाम भी लिखा है। इस तस्वीर पर लिखा है, 'गीनो, डायना और पांडा प्रोटेक्ट करते हैं।'

    सेरोगेसी से हुआ बेटी मालती का जन्म

    सेरोगेसी से हुआ बेटी मालती का जन्म

    याद दिला दें कि साल 2022 में सेरोगेसी से प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती जन्म हुआ था और इस साल एक्ट्रेस का बेटी के साथ पहला जन्मदिन था। जिसे एक्ट्रेस ने काफी अच्छे से सेलिब्रेट किया था।

    प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

    प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

    प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्होंने हाल ही में डेब्यू वेब सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग पूरी की है। एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड फिल्म में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। जी हां फिल्म जी ले जरा में जल्द ही प्रियंका चोपड़ा दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनका साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास और भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+