Texas School Shooting: गोलीबारी के बाद भड़के सेलेब्स, Priyanka Chopra ने दिया ऐसा रिएक्शन
मंगलवार को अमेरिका के टेक्सास में एक 18 वर्षीय हमलावर ने स्कूल में घुसकर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इस घटना में लगभग 21 बच्चों की जान चली गई। अभी तक की यह एक बड़ी घटना है। इस घटना के बाद से सेलेब्स काफी नाराज नजर आ रहे हैं
मुंबई, 25 मई: मंगलवार को अमेरिका के टेक्सास में एक 18 वर्षीय हमलावर ने स्कूल में घुसकर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इस घटना में लगभग 21 बच्चों की जान चली गई। अभी तक की यह एक बड़ी घटना है। इस घटना के बाद से सेलेब्स काफी नाराज नजर आ रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए गुस्सा जाहिर कर इस पर सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
Recommended Video

टेक्सास में हुई दर्दनाक घटना
अमेरिका के टेक्सास शहर के स्कूल में एक बड़ा हमला हुआ है। 18 वर्षीय हमलावर ने स्कूल में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसके बाद लगभग 21 मासूम बच्चों की जान चली गई। इस घटना ने सबको हिला के रख दिया है। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर दुनिया भर के कईं लोग सोशल मीडिया के जरिए इस घटना पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

घटना पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा
इस भयानक घटना के बाद कईं बड़े सितारे सोशल मीडिया के जरिए ऐसी घटनाओं के खिलाफ एक्शन लेने की मांग उठा रहे हैं। इस घटना को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंटाग्राम स्टोरी पर घटना की एक क्लिप शेयर करते हुए लिखा कि-"शोक काफी नहीं है। और अधिक किए जाने की आवश्यकता है। इतना दुखद।"
सेलेना गोमेज़ ने दिया ऐसा रिएक्शन
वहीं गायिका सेलेना गोमेज़ ने घटना पर अपनी निराशा व्यक्त कर ट्विटर पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि, "आज मेरे गृह राज्य टेक्सास में शिक्षा प्राप्त करने की कोशिश में 18 निर्दोष छात्रों की हत्या कर दी गई। एक शिक्षक ने अपना काम करते हुए मार डाला। स्कूल में बच्चे सुरक्षित नहीं तो कहां हैं सुरक्षित? ये बहुत निराशाजनक है और मुझे यकीन नहीं है कि अब और क्या कहना है। वास्तव में भविष्य में इन गोलीबारी को रोकने के लिए कानूनों को बदलने की जरूरत है"।

एक्शन में राष्ट्रपति जो बाइडेन
वहीं इस घटना को लेकर धीरे-धीरे सभी सेलेब्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। बता दें कि, घटना की जानकारी मिलते ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी घटना पर दुख जताया। साथ ही अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए। बता दें कि, पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका के कईं स्कूलों में फायरिंग की घटनाएं हुईं हैं।

अब तक का सबसे बड़ा हमला
मिली जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि, इस स्कूल में 500 से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। ये स्कूल वंचित छात्रों की पढ़ाई करने में मदद करता है। बता दें कि, इससे पहले साल 2018 में एक हाईस्कूल में 17 वर्षीय किशोर ने गोली चला दी थी, जिसमें 10 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद ये घटना अब तक की सबसे बड़ी घटना है।












Click it and Unblock the Notifications