नए साल की शरुआत पर रोमांटिक हुए प्रियंका और निक, वायरल हुई Kiss करते तस्वीर

रोमांटिक अंदाज में प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के साथ नए साल का किया स्वागत, देखें तस्वीर

मुंबई, 01 जनवरी: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस ने अमेरिका में न्यू ईयर सेलिब्रेशन किया। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने नए साल की शुरुआत एक साथ रोमांटिक अंदाज में की। प्रियंका चोपड़ा के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर कर उनके पति निक जोनस ने लोगों को नए साल की बधाई दी है। प्रियंका और निक की ये तस्वीर वायरल हो गई है। निक जोनस ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें प्रियंका निक जोनस को किस करते हुए दिखाई दे रही हैं। प्रियंका और निक हमेशा अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया पर करते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहते हैं।

निक जोनस ने कहा- मेरा न्यू ईयर किस

निक जोनस ने कहा- मेरा न्यू ईयर किस

निक जोनस ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, "माई फॉरएवर न्यू ईयर किस।" इस फोटो में निक और प्रियंका दोनों ने सफेद रंग की आउटफिट पहनी है। निक नेट शर्ट में और प्रियंका सिल्क की ड्रेस में नजर आ रही हैं। प्रियंका और निक की इन तस्वीर पर फैंस एक के बाद एक कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा "ओह, तुम लोग बहुत प्यारे हो," दूसरे ने कमेंट किया, आप दोनों एक साथ बहुत सुंदर दिखते हो, नववर्ष की शुभकामनाएं! मुझ तुमसे बहुत प्यार है।"

कैसा रहा निक और प्रियंका के लिए साल 2021

कैसा रहा निक और प्रियंका के लिए साल 2021

निक और प्रियंका दोनों साल 2021 में काफी बिजी थे। काम के लिहाजे से दोनों के पास कई सारे प्रोजेक्ट थे। निक अपने अलग-अलग म्यूजिक कॉन्सर्ट में बिजी थे। तो वहीं प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट में व्यस्त थीं। हाल ही में प्रियंका की द मैट्रिक्स रिसरेक्शन फिल्म रिलीज हुई है। वह अपने शो, सिटाडेल के लिए यूएस और यूके के बीच में शूटिंग कर रही थी। प्रियंका को हाल ही में जोनास ब्रदर्स फैमिली रोस्ट में भी देखा गया था।

कैसी हुई थी प्रियंका और निक की लव स्टोरी की शुरुआत

कैसी हुई थी प्रियंका और निक की लव स्टोरी की शुरुआत

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की मुलाकात ग्रैंड फैशन इवेंट मेट गाला 2017 में हुई थी। मेट गाला 2017 में प्रियंका चोपड़ा ने डिजाइनर राल्फ लॉरेन का प्रतिनिधित्व किया था। इस दौरान प्रियंका और निक की दोस्ती हुई और बात आगे बढ़ी। प्रियंका चोपड़ा को रिंग देकर प्रपोज करने के लिए निज जोनस ने न्यूयॉर्क के टिफनी स्टोर से अंगूठी ली थी। उन्होंने प्रियंका को उनके बर्थडे पर लंदन में छुट्टियां मनाते हुए प्रपोज किया था। प्रियंका और निक ने शादी भारत के राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में 2018 में की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+