Priyanka Chopra Kamala Harris से बोलीं, हम दोनों भारत की बेटियां

प्रियंका चोपड़ा ने कमला हैरिस से कहा, हम दोनों भारत की बेटियां हैं। priyanka chopra kamala harris we daughters of india

वॉशिंगटन, 01 अक्टूबर : Priyanka Chopra बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ चर्चा के दौरान दोनों को 'भारत की बेटियां' करार दिया। प्रियंका ने अपने माता-पिता के अप्रवासी बनने और अमेरिकी सपने पर यकीन रखने की बात भी कही। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा निक जोनास से शादी के बाद अधिकांश समय अमरिका में ही रह रही हैं।

भारत में इंदिरा गांधी से लेकर द्रौपदी मुर्मू तक...

भारत में इंदिरा गांधी से लेकर द्रौपदी मुर्मू तक...

अपने उद्घाटन भाषण में प्रियंका ने कहा, मेरे गृह देश भारत में, महिलाओं ने सर्वोच्च निर्वाचित पदों पर काम किया है। 1966 में हमारी पहली बार दो बार निर्वाचित प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से लेकर हमारी वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तक। उन्होंने कहा, यह मेरे लिए चौंकाने वाला है कि इस देश (अमेरिका) में इतने अवसर आए, लेकिन क्रांति की इतनी महान भूमि पर हमने महिलाओं को शीर्ष पदों तक जाते नहीं देखा (final glass ceiling shattered)। प्रियंका का इशारा प्रत्यक्ष रूप से नजर न आने वाली अड़चनों की तरफ था।

प्रियंका के माता-पिता अप्रवासी बने

प्रियंका के माता-पिता अप्रवासी बने

प्रियंका ने अपने और कमला हैरिस के बीच समानताओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हम दोनों एक तरह से भारत की बेटियां हैं। आप एक भारतीय मां की गर्वित अमेरिकी बेटी हैं। मैं दो चिकित्सकों से पैदा हुई एक भारतीय हूं।" प्रियंका ने बताया कि उनके माता-पिता हाल ही में अमेरिका में आकर अप्रवासी बने हैं। उन्होंने कहा कि वे पूरे दिल से अमेरिकी सपने (American Dreams) पर पूरी तरह विश्वास करते हैं।

किन मुद्दों पर प्रियंका और कमला ने बातें कीं

किन मुद्दों पर प्रियंका और कमला ने बातें कीं

बता दें कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने वॉशिंगटन डीसी में डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी (DMC) में महिला नेतृत्व मंच पर प्रियंका चोपड़ा के साथ विभिन्न मुद्दों पर बात की। सत्र के दौरान प्रजनन अधिकार, बंदूक हिंसा, वेतन असमानता और समान अवसरों जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बातें हुईं।

प्रजनन अधिकारों की लड़ाई का आह्वान

प्रजनन अधिकारों की लड़ाई का आह्वान

हैरिस ने अमेरिका की शीर्ष महिला डेमोक्रेट को प्रजनन अधिकारों के लिए लड़ने के उनके कर्तव्य की याद दिलाई। उन्होंने कहा, आगामी मध्यावधि अमेरिकी चुनावों में दो और डेमोक्रेटिक सीनेटरों का चुनाव उस लड़ाई में महत्वपूर्ण है। प्रियंका जिस पैनल का संचालन कर रही थीं, उसमें कमला हैरिस ने कहा, हमें लोगों को याद दिलाना होगा कि इन चुनावों में क्या दांव पर लगा है ? बकौल उपराष्ट्रपति हैरिस अगले 39 दिनों में बहुत कुछ करना होगा।

कमला हैरिस हथियारों पर क्या बोलीं

कमला हैरिस हथियारों पर क्या बोलीं

कमला हैरिस ने दर्शकों को जोरदार ढंग से बताया कि "हमले के हथियार" (assault weapons) "बहुत से मनुष्यों को जल्दी से मारने के लिए डिज़ाइन किए गए थे। उन्होंने कहा, असॉल्ट वेपन के खतरों को कम करने पर काम हो रहा है... हम विशेष 'हमला हथियारों' (particular 'assault weapons') पर प्रतिबंध क्यों लगा रहे हैं ? और इसे तैयार भी कर रहे हैं। इसे समझना होगा। आइए लगभग हर चीज के बारे में सोचें जो एक ही डिजाइन उद्देश्य के लिए हो सकती है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+