Happy Birthday Priyanka Chopra: एक फिल्म के लिए 12 करोड़ फीस लेती हैं प्रियंका, कुल संपत्ति जानकर उड़ेंगे होश

प्रियंका चोपड़ा ऐसे ही नहीं अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं। ये मुकाम हासिल करने के लिए एक्ट्रेस ने बहुत मेहनत की है। एक्ट्रेस की नेट वर्थ जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

मुंबई, 17 जुलाई: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार हैं। एक्ट्रेस की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है, जो उन्हें अपनी इंस्पिरेशन मानते हैं। अपनी अदाकारी और मेहनत के बल पर एक्ट्रेस ने आज जो मुकाम हासिल किया है, वो इंडस्ट्री के कई स्टार्स के लिए वाकई एक सपने जैसा है। प्रियंका ऐसे ही नहीं अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं। ये मुकाम हासिल करने के लिए एक्ट्रेस ने बहुत मेहनत की है। ऐसे में आइये जानते हैं एक्ट्रेस की प्रॉपर्टी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें...

Recommended Video

    Priyanka Chopra Birthday: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं Priyanka | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment
    हॉलीवुड में भी रिचेस्ट एक्ट्रेस

    हॉलीवुड में भी रिचेस्ट एक्ट्रेस

    सेलिब्रिटीज की वर्थ बताने वाली वेबसाइट केकनॉलेज डॉट कॉम (caknowledge.com) के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा के पास कुल अनुमानित संपत्ति लगभग 35 मिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो 270 करोड़ भारतीय रुपये है। प्रियंका चोपड़ा सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी रिचेस्ट एक्ट्रेस में से एक हैं। भारत ही नहीं, एक्ट्रेस के पास विदेश में भी प्रॉपर्टी है।

    जुहू में है आलीशान बंगला

    जुहू में है आलीशान बंगला

    जुहू में प्रियंका चोपड़ा के पास एक बंगला है। इसी बंगले में निक से साथ एक्ट्रेस की सगाई हुई थी। वहीं गोवा में बीच के पास उनका एक आलीशान घर है। इसके अलावा मुंबई के ओशिवारा में वास्‍तु प्रीसिन्‍ट में प्रियंका चोपड़ा का ऑफिस है। एक्ट्रेस ने अमेरिका शिफ्ट होन के बाद उन्‍होंने उसे किराए पर उठा दिया है। जून में उन्‍होंने अपना ये ऑफिस 2 लाख किराए पर उठाया था।

    मायानगरी में एक्ट्रेस का ऑफिस

    मायानगरी में एक्ट्रेस का ऑफिस

    मुंबई के ओशिवारा में वास्‍तु प्रीसिन्‍ट में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का ऑफिस है। एक्ट्रेस ने अमेरिका शिफ्ट होने के बाद उन्‍होंने उसे किराए पर उठा दिया है। जून के महीने में उन्‍होंने अपना ये आफिस 2.11 लाख प्रति माह पर उठाया था।

    जब मिस वर्ल्ड बनीं प्रियंका

    जब मिस वर्ल्ड बनीं प्रियंका

    प्रियंका चोपड़ा का जन्म बिहार में हुआ था। अपनी टीनएज में प्रियंका अमेरिका में रही थीं। साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी ने आसमान छूना शुरू कर दिया। या यू कहें, कि जिंदगी के इस पड़ाव के बाद एक्ट्रेस को असली पहचान मिलनी शुरू हुई।

    प्रियंका की सालाना कमाई

    प्रियंका की सालाना कमाई

    फोर्ब्स इंडिया की 2019 सेलिब्रिटी 100 सूची के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा की सालाना कमाई 23.4 करोड़ रुपये है, जिसमें एक्ट्रेस के ब्रांड एंडोर्समेंट, फिल्म डील, इवेंट अपीयरेंस, सोशल मीडिया पोस्ट और उनके प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल प्रोडक्शन का पैसा भी शामिल है। माना जाता है कि प्रियंका को एक फिल्म के लिए करीब 12 करोड़ रुपये मिलते हैं।

    कई शहरों में है एक्ट्रेस की संपत्ति

    कई शहरों में है एक्ट्रेस की संपत्ति

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मायानगरी मुंबई में बहुत सारे रियल एस्टेट सौदे करती हैं। वे अलग-अलग जगहों पर संपत्ति बेचना और खरीदना पसंद करती है और वर्तमान में वह मुंबई, लॉस एंजिल्स और गोवा जैसे कई शहरों में संपत्ति की मालिक है। उन्‍होंनेृ इससे पहले साल 2020 में लोखंडवाला कॉम्‍पलेक्‍स के करण अपार्टमेंट में अपना घर बेचा था। वहीं, विदेश में प्रियंका ने अपना एक ऑलीशान होटल शुरू किया है।

    चर्चा में है सोना होमवेयर

    चर्चा में है सोना होमवेयर

    इन सबके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में अपना नया बिजनेस भी शुरू किया है। सोना होम के नाम से एक्ट्रेस ने न्यू होमवेयर ब्रांड शुरू किया है। प्रियंका की मानें, तो उन्होंने अपने कल्चर को देशभर में दिखाने के लिए ये होम वियर लॉन्च किया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया से खुद इस बात की जानकारी साझा की है। प्रियंका देसी स्टाइल का सामान बेचने का दावा करती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+