प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को दिया ये प्यारा सरप्राइस, फैंस बोले- 'सपोर्टिव Wifey'

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने पति निक जोनस को प्यारा सा सरप्राइज दिया है।

लास वेगास, 4 जून: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इन दिनों प्रियंका अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट कर रहीं हैं। निक और प्रियंका के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब छाए रहते हैं। इस बीच एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रियंका ने निक को सरप्राइज दिया है। प्रियंका ने निक के लिए उस वक्त सरप्राइज प्लैन किया, जब वे एक कॉन्सर्ट के लिए वेगास गए थे। अब इसका वीडियो निक जोनस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इस सरप्राइस से निक को प्रियंका पर एक बार फिर प्यार आ गया।

निक ने शेयर किया वीडियो

निक जोनास ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें एक होटल के कमर की झलक दिख रही है। इस कमरे को शैंपेन और बैलून से डेकोरेट किया गया है। इसके साथ ही व्हाइट बोर्ड पर प्रियंका ने अपने हाथों से एक मैसेज लिखा है- 'वेगास रेजिडेंसी बेबी क्रश इट, काश मैं वहां होती, लव Pri' इस वीडियो को निक ने ये कहते हुए शेयर किया है कि 'सो पावरफुल, बहुत बढ़िया, थैंक्स बेब'

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

प्रियंका चोपड़ा के फैनपेज पर यह प्यारा सा वीडियो शेयर किया गया है। प्रियंका और निक के फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि काश वे कॉन्सर्ट में जाती। तो वहीं दूसरे ने लिखा- शानदार। एक ने गिफ्ट को बहुत प्यारा बताया।

मिसेज जोनास को मिला था गिफ्ट

बताते चलें कि हाल ही में निक जोनास ने प्रियंका को एक कार गिफ्ट की थी। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी तस्वीर भी शेयर की थी। इस कार पर मिसेज जोनास लिखा था। प्रियंका ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा- 'अब ये हुई न राइड। थैंक्यू निक जोनास हमेशा मेरी मदद करने के लिए। बेस्ट हसबैंड।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+