‘देखो इसे! ये नाच रही है' प्रियंका चोपड़ा ने पिता की मौत के 6 दिन बाद रखी थी पार्टी, चौंका देगी वजह
Priyanka Chopra: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही अब शादी करने के बाद विदेश में रहती हैं, लेकिन वह हमेशा से अपने परिवार को बहुत करीब रही हैं। जब उनके पिता का निधन हुआ था तो एक्ट्रेस ने खुद को बहुत मुश्किल से संभाला। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि, पिता के निधन के 6 दिन बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां के बर्थडे के लिए पार्टी रखी थी।
बता दें कि, प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा का 10 जून 2013 को निधन हो गया था। सिर्फ छह दिन बाद, 16 जून को मधु चोपड़ा का जन्मदिन था। जबकि परिवार गहरे दुख में था, लेकिन प्रियंका ने अपनी मां का पहला जन्मदिन बिना पिता के मनाने का फैसला किया। उन्होंने चाहा कि यह दिन खास हो, क्योंकि उनके पिता भी यही चाहते।

मधु चोपड़ा ने लेहरें रेट्रो को दिए इंटरव्यू में कहा, "उनका निधन 10 जून को हुआ और मेरा जन्मदिन 16 जून को था। मैं 60 साल की हो रही थी और परिवार ने पहले से ही बड़ा जश्न प्लान किया था। उनके बीमार होने की वजह से पूरा परिवार पहले से ही साथ था। उनके जाने के बाद हम सभी बहुत ज्यादा दुखी थे, लेकिन प्रियंका ने कहा कि जन्मदिन का जश्न मनाया जाएगा। उसने कहा, 'पापा भी यही चाहते।'"
ये भी पढ़ें: Priyanka Gandhi: रमेश बिधूड़ी के बिगड़े बोल पर तोड़ी प्रियंका ने चुप्पी, दे डाली ये नसीहत
इस मौके को और खास बनाने के लिए प्रियंका ने अपने दोस्त और "दोस्ताना" फिल्म के को-स्टार जॉन अब्राहम को भी इनवाइट किया था। मधु चोपड़ा ने बताया, "उन्होंने जॉन से अनुरोध किया था कि वह आधी रात को गिफ्ट की तरह पैक होकर आएं। सोचिए, कितना प्यारा सरप्राइज था!"
हालांकि, परिवार के कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आया। कुछ रिश्तेदारों ने इस मौके पर नाखुशी जताई और कहा कि प्रियंका इस दुख की घड़ी में जश्न मना रही हैं। मधु चोपड़ा ने कहा, "परिवार के कुछ लोग उदास बैठे थे और कह रहे थे, 'देखो इसे! ये नाच रही है! क्या इसे अपने पिता का दुख नहीं है?'"
लेकिन प्रियंका अपने फैसले पर टिकी रहीं और उन्होंने परिवार से साफ कहा, "मैं पापा की इच्छा पूरी कर रही हूं, और आप सब भी इसमें साथ दें।" बता दें कि, अपने पिता की याद में प्रियंका ने अपनी कलाई पर "डैडीस लिटिल गर्ल" का टैटू बनवाया था। यह उनके और उनके पिता के गहरे रिश्ते को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें: Priyanka Chopra को प्यार में मिला था धोखा, बेवफाई से टूट गई थीं एक्ट्रेस, बोलीं-'निक से शादी नहीं करती...'












Click it and Unblock the Notifications