Priyanka Chopra को प्यार में मिला था धोखा, बेवफाई से टूट गई थीं एक्ट्रेस, बोलीं-'निक से शादी नहीं करती...'

Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फिलहाल इन दिनों मुंबई में हैं। वह अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीला उपाध्याय की शादी में शामिल होने के लिए आई हैं। अब हार्पर बाजार को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार अपने रिश्ते और पास्ट में मिले धोखे पर बात की।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी के कई सालों बाद खुलासा किया कि उन्हें रिलेशनशिप में रहकर धोखा मिला था। एक्ट्रेस ने बताया कि निक जोनस से शादी करने के लिए वह कैसे तैयार हुई थीं। प्रियंका ने कहा, "मैं चाहती थी कि वह कोई ऐसा हो जो परिवार बनाना चाहे। वह 25 साल के थे और मैं 35 की थी, तो मैंने सोचा कि शायद वह इस बारे में अभी नहीं सोचते होंगे।"

Priyanka Chopra

ये भी पढ़ें: Priyanka Chopra के भाई सिद्धार्थ का हुआ दूसरी बार रोका, क्या इसी वजह से भारत आई थीं देसी गर्ल? देखें तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा ने आगे बताया कि वह अपने होने वाले पति में क्या गुण देखना चाहती थीं। एक्ट्रेस ने कहा, "पहला गुण था ईमानदारी, क्योंकि मेरे पिछले रिश्तों में मुझे कभी-कभी बेइमानी से दुख हुआ था। दूसरा, वह परिवार के महत्व को समझे। तीसरा, उसे अपने प्रोफेशन को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि मैं अपने काम को बहुत गंभीरता से लेती हूं। चौथा, मैं चाहती थी कि वह क्रिएटिव हो और मेरे साथ बड़े सपने देखने की कल्पना रखता हो। और पांचवां, मुझे किसी ऐसे इंसान की जरूरत थी जिसमें मेरा जैसा ही जज़्बा और महत्वाकांक्षा हो।"

प्रियंका ने यह भी कहा कि, "अगर वह इनमें से कोई भी गुण नहीं रखते, तो मैं उनसे शादी नहीं करती। आपको किसी ऐसे शख्स की तलाश करनी होगी जो आपकी इज्जत करता हो, और आपसे बहुत ज्यादा प्यार भी करे। लेकिन जब तक आपको अपनी मर्जी का राजकुमार नहीं मिलता तो, कई सारे मेंढकों को चूमना होगा।"

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उन्होंने अपनी हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग पूरी की है। इसके बाद हेड्स ऑफ स्टेट और सिटाडेल सीजन 2 की शूटिंग की। वह हाल ही में हैदराबाद भी गई थीं, और रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एसएस राजामौली की फिल्म में महेश बाबू के साथ अभिनय कर सकती हैं। यह फिल्म साल 2027 में रिलीज़ हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Priyanka Chopra जल्द ही बॉलीवुड में करेंगी वापसी, 'जी ले जरा' को लेकर दी गुड न्यूज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+