'नाक की सर्जरी' के बाद प्रियंका चोपड़ा की हो गई थी ऐसी हालत, एक्ट्रेस को फिल्मों से निकाल दिया था और फिर.....

Priyanka Chopra Birthday: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कुछ समय पहले ही बॉलीवुड की गंदी राजनीति और अपने फिल्मी करियर को लेकर कई तरह के खुलासे किए थे। उन्होंने कैमरे के सामने बेझिझकर लोगों को बताया था कि कैसे बॉलीवुड में उन्हें साइड लाइन किया जा रहा था। यही कारण था कि उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया और वहां उनकी किस्मत चमक गई। आज प्रियंका चोपड़ा अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए इस खास मौके पर आपको बताते हैं उनके जीवन से जुड़ी एक ऐसी बात जिसका उन्हें हमेशा पछतावा रहेगा।

'द हॉवर्ड स्टर्न' शो में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी उस भूल को स्वीकार किया था जिसकी वजह से उन्हें अपने फिल्मी करियर में काफी कुछ सहना पड़ा था। शो में कैमरे के सामने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने माना था कि प्लास्टिक सर्जरी करवाने के चलते उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं इस सर्जरी ने उनके करियर को भी प्रभावित कर दिया था।

priyanka chopra

नाक की सर्जरी ने बिगाड़ दिया था प्रियंका का चेहरा
प्रियंका चोपड़ा ने खुद बताया था कि नाक की सर्जरी करवाने के बाद उन्हें बॉलीवुड की तीन फिल्मों से निकाल दिया गया था। ये उनके करियर का सबसे डार्क फेज था। पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा ने बताया था- नाक की सर्जरी के बाद मेरा चेहरा एकदम अलग सा दिखने लगा था। सब कुछ बिगड़ गया था। मैं खुद को ही पहचान नहीं पा रही थी। मैं स्ट्रेस में रहने लगी थी और डिप्रेशन में चली गई थी।

प्रियंका चोपड़ा को फिल्मों से निकाल दिया था
प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा था- मेरी नाक की सर्जरी ठीक नहीं हुई थी। ऐसे में इंडस्ट्री के लोग मुझे परेशान कर रहे थे। मुझे फिल्म मिलना बंद हो गया था। यहां तक कि मुझे तीन फिल्मों में साइन करेन के बाद भी निकाल दिया गया था। ये सब देखकर मुझे बहुत गुस्सा आ रहा था। मैं अपने करियर को लेकर टेंशन भी करने लगी थी। मुझे यकीन नहीं हो पा रहा था कि ये सब मेरे साथ हो रहा था। मेरे मन में नेगेटिव खअयाल आने लगे थे।

प्रियंका को उनके पिता ने दी थी हिम्मत
प्रियंका चोपड़ा ने आगे बताया- इस मुश्किल फेज में मेरे पिता ने मेरे अंदर कॉन्फिडेंस जगाया था। उन्हीं की बदौलत मैं उस मुश्किल दौर से निकल पाई थी। उन्होंने मुझे कई पॉजिटिव बातें बताई थीं। उन बातों के चलते ही मैं इस स्ट्रेस से बाहर निकल पाई थी। प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि वह बहुत सहम गई थीं लेकिन उनके पिता ने उन्हें आगे बढ़ने की हिम्मत दी थी। उनका हाथ थामा था और उनके अंदर आत्मविश्वास जगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+