प्रियंका चोपड़ा ने बेटी को बुरी नजर से बचाने के लिए किया ये काम, दिखाया 'भारतीय मां' का स्वरूप

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के साथ खुद की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है जिसमें वह टिपिकल इंडियन मां की तरह नजर आ रही हैं।

मुंबई, 22 अगस्तः बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा विदेशी सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी करने के बाद से सुर्खियों में छाई रहती हैं। फिलहाल निक और प्रियंका चोपड़ा अच्छे पैरेंट्स की तरह अपनी बेटी मालती मैरी की परवरिश करने में जुटे हुए है। पिछले कुछ समय से प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। लोग इन तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं और इन पर जमकर कमेंट्स करते हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के साथ खुद की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है जिसमें वह टिपिकल इंडियन मां की तरह नजर आ रही हैं।

बेटी के साथ प्रियंका ने शेयर की फोटो

बेटी के साथ प्रियंका ने शेयर की फोटो

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में बेटी के साथ प्रियंका पूल किनारे क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। बेटी की इन तस्वीरों के साथ प्रियंका चोपड़ा ने यह साबित कर दिया है कि जब बात बच्चे की हो तो वह एक टिपिकल इंडियन मां हो जाती हैं। इन तस्वीरों में भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखने को मिल रहा है।

मां की गोद में बैठी है बेटी मालती

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से एक में वह मां की गोद में बैठकर पूल का मजा ले रही हैं। प्रियंका ने बेटी की एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें बिटिया के छोटे-छोटे पांव प्रियंका के फेस पर नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और प्रियंका चोपड़ा और उनकी छोटी बेटी की तारीफ की जा रही है।

बेटी के पैरों में काले मोतियों की पायल

बेटी के पैरों में काले मोतियों की पायल

हालांकि, इन दोनों तस्वीरों में जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा है, वह है प्रियंका की बेटी के हाथ में बंधा काला धागा और पैरों में नजर आ रहे काले मोती की पायल। गोल्ड और काले मोतियों से बने इस पायल में हार्ट शेप का डिजाइन बना है, जिसपर हर किसी की निगाहें थम गई हैं।

प्रियंका ने बेटी के पैर-हाथ में बांधा काला धागा

प्रियंका ने बेटी के पैर-हाथ में बांधा काला धागा

आपको बता दें कि भारत में लगभग हर मां अपने बच्चों को दूसरों की बुरी नजर से बचाने के लिए उसके पैर और हाथ में काला धागा बांधती हैं या फिर धागे में पिरोया काला मोती पहनाती हैं। यूं तो प्रियंका ने अब तक बेटी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपने बच्चे को बुरी नजर से बचाने के लिए उसे काला धागा पहनाया है।

आलिया और कैटरीना के साथ आएंगी नजर

आलिया और कैटरीना के साथ आएंगी नजर

फिलहाल प्रियंका अपनी बेटी मालती के साथ काफी इन्जॉय कर रही हैं और उसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में कमबैक को लेकर चर्चा में हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म 'जी ले जरा' में लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+