प्रियंका चोपड़ा बनी मां, सरोगेसी की मदद से किया बच्चे का वेलकम
नई दिल्ली, जनवरी 21। बॉलीवुड की हॉटेस्ट अभिनेत्रियों में से एक प्रियंका चोपड़ा मां बन गई हैं। शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने और उनके पति निक जोनस ने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का वेलकम किया है। हालांकि अभी प्रियंका ने ये नहीं बताया है कि वो बेटा है या फिर बेटी है, लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर बधाई का सिलसिला शुरू हो गया है।
Recommended Video

प्रियंका और निक ने सोशल मीडिया पर शेयर की खुशी
सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक ने पोस्ट करते हुए कहा है, "हमें यह पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का वेलकम किया है। हम सम्मानपूर्वक इस स्पेशल टाइम के दौरान फैंस से प्राइवेसी की इच्छा रखते हैं, क्योंकि हम अपने परिवार पर फोकस रखना चाहते हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।"

प्रियंका को मिलनी लगी बधाई
सोशल मीडिया पर प्रियंका के मां बनने की खबर आने के बाद उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। एक्ट्रेस लारा दत्ता ने कहा है- "बधाई हो," निर्माता गुनीत मोंगा ने लिखा, "OMG। यह बहुत खास है... बहुत बहुत बधाई। बेहतरीन खबर।" आपको बता दें कि प्रियंका और निक ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। दोनों राजस्थान के जोधपुर में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे थे।

बच्चे की खबर को लेकर हाल ही में प्रियंका ने दिया था ये बयान
आपको बता दें कि प्रियंका के मां बनने को लेकर उनसे काफी समय से सवाल पूछे जा रहे थे। हाल ही में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि बच्चे की खुशखबरी को लेकर फैंस और घरवालों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हम बच्चे की कोशिश में अपना बहुत ज्यादा समय नहीं दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications