फटे पुराने कपड़े, बिखरे बाल...प्रियंका चाहर चौधरी की हुई ऐसी हालत, देखकर घबराए फैंस, सामने आई सच्चाई
Priyanka Chahar Choudhry: टीवी की दुनिया की प्रियंका चाहर चौधरी फेमस एक्ट्रेस हैं। सीरियल 'उड़ारिया' से उन्हें काफी फेम मिला है। लेकिन सलमान खान के शो बिग-बॉस 16 का हिस्सा बनने के बाद उनके करियर में नया मोड़ आया। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद फैंस चिंतित हो गए।
प्रियंका चाहर चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी कोई वीडियो शेयर करती हैं वह तेजी से वायरल हो जाती है। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। जिसमें एक्ट्रेस गंदे से पुराने कपड़े पहने नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के बाल पूरे बिखरे हुए हैं।

विरल भयानी ने प्रियंका चाहर चौधरी का ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने फटे पुराने कपड़े पहने हुए हैं और उनके बाल भी पूरी तरह बिखरे हैं। कपड़े देखकर ऐसा लग रहा है कि वह कीचड़ में सने हुए हैं। वहीं चेहरा देखकर पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। एक्ट्रेस इस हालत में होटल पहुंचती हैं लेकिन बाहर खड़े गार्ड ने उन्हें अंदर आने से साफ मना कर दिया।
प्रियंका चाहर चौधरी की इस हालत को देखकर फैंस हैरान रह गए। वहीं कुछ फैंस ने इसे उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा बताया। एक यूजर ने कमेंट कर ये दावा किया है कि एक्ट्रेस अपने नए म्यूजिक वीडियो 'दोस्त बनके' में नजर आने वाली हैं। यही वजह है कि उन्होंने ऐसा लुक कैरी किया हुआ है। हालांकि एक्ट्रेस की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।
बता दें कि, बिग-बॉस 16 के बाद प्रियंका ने क म्यूजिक वीडियो के लिए काम किया। कहा जा रहा है कि टीवी की दुनिया को अलविदा कह प्रियंका जल्द ही फिल्मों में काम कर सकती हैं। वहीं उनकी अपकमिंग म्यूजिक वीडियो दोस्त बनके की बात करें तो इस गाने में राहत फतेह अली खान ने अपनी आवाज दी है। इससे पहले प्रियंका रणदीप हुड्डा के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications