सौतन करिश्मा कपूर के बच्चों को लेकर प्रिया सचदेव का शॉकिंग बयान, समाने रखा संजय कपूर का ऐसा सच
Priya Sachdev On Karisma Kapoor: गत 12 जून 2025 को इंग्लैंड में पोलो मैच खेलते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति बिजनेसमैन संजय कपूर की अचानक मौत हो गई थी। खबर है कि संजय कपूर ने मैच के दौरान गलती से एक मधुमक्खी निगल ली थी जिसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया था और मैदान में ही उनका निधन हो गया।
संजय कपूर के अंतिम संस्कार में पहुंची थीं करिश्मा कपूर
वहीं मौत के 7 दिन बाद यानी गत 19 जून 2025 को दिल्ली में संजय कपूर का अंतिम संस्कार हुआ था। बाद में 22 जून 2025 को दिल्ली में ही संजय कपूर के प्रेयर मीट का आयोजन किया गया था। अंतिम संस्कार से लेकर प्रेयर मीट तक में संजय कपूर की एक्स वाइफ करिश्मा अपने दोनों बच्चों के साथ शामिल हुई थीं।

संजय कपूर के निधन के बाद से प्रिया गायब थीं
संजय कपूर की मौत के बाद से उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही थीं। संजय के निधन के बाद से प्रिया गायब थीं लेकिन उन्हें अंतिम संस्कार पर देखा गया था। इसके बाद वह प्रेयर मीट पर भी नजर आई थीं।
प्रिया सचदेव और संजय कपूर का रिश्ता
इसी बीच प्रिया सचदेव का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में प्रिया सचदेव ने संजय कपूर के साथ अपनी जिंदगी, उनकी पहली मुलाकात और करिश्मा कपूर से उनकी पिछली शादी से हुए उनके बच्चों के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी।
'मैं संजय से पहली बार फ्लाइट में मिली थी'
यूट्यूब चैनल किन एंड काइंडनेस पर दिए गए इंटरव्यू में प्रिया सचदेव ने बताया था कि वह संजय कपूर से फ्लाइट में मिली थीं। उस समय, वह अक्सर अपने बच्चों समायरा और कियान से मिलने के लिए दिल्ली और मुंबई जाते रहते थे। प्रिया ने कहा था- एक साधारण मुलाकात से शुरू हुआ ये रिश्ता जल्द ही दोस्ती में बदल गया था और आखिरकार संजय और करिश्मा के तलाक के बाद हमने शादी कर ली थी।
'मैं संजय के बच्चों से प्यार करती हूं'
संजय कपूर के अतीत के बारे में बात करते हुए प्रिया सचदेव ने कहा था- संजय की पिछली शादी कोई पारंपरिक शादी नहीं थी। उस शादी से उनके दो खूबसूरत बच्चे थे। हम उनसे बहुत प्यार करते हैं और आज हम सभी एक खूबसूरत परिवार का हिस्सा हैं।
प्रिया सचदेव की पहली शादी और बेटी
-आपको बता दें कि संजय कपूर से शादी करने से पहले प्रिया सचदेव ने अपने पहले पति विक्रम चटवाल से तलाक ले लिया था। विक्रम और प्रिया की एक बेटी सफीरा है। प्रिया सचदेव ने बताया था- संजय से शादी करने के बाद सफीरा हमारे साथ रहने लगी। समय के साथ, एक नया परिवार बना। हमारे चार बच्चे हैं - सबसे बड़ी बेटी समायरा, फिर बेटी सफीरा, बेटा कियान और मेरा और संजय का बेटा अजारियास। ये हमारा पूरा परिवार है।
-सभी बच्चों के बीच इमोशनल जुड़ाव के बारे में बात करते हुए प्रिया सचदेव ने कहा था- जब अजारियास का जन्म हुआ, तो वह एक बंधन बन गया था। वह पूरे परिवार को एक साथ लाया क्योंकि वह आधा उनका और आधा सफीरा का है। हमारी दो बेटियां, समायरा और सफीरा हैं। दोनों मेरे बहुत करीब हैं। हम सभी एक-दूसरे से प्यार करते हैं।
करिश्मा और संजय के बच्चों को लेकर प्रिया सचदेव का बड़ा बयान
-वहीं करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बच्चे, समायरा और कियान के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए प्रिया सचदेव ने कहा था- मैं कभी भी कियान और समायरा की मां नहीं बन सकती, लेकिन मुझे पता है कि उनकी दुनिया और उनके दिलों में मेरी जगह है। हम हर तरह की मज़ेदार और गंभीर चीजों के बारे में बात करते हैं। मेरा उनसे एक अलग रिश्ता है।
-प्रिया सचदेव ने कहा था- हर मिश्रित परिवार की अपनी चुनौतियां होती हैं लेकिन मुझे इसमें अलग खुशी मिलती है। ईमानदारी, धैर्य और बच्चों के लिए अलग प्यार के माध्यम से, संजय ने एक ऐसा परिवार बनाया है जहां हर कोई मूल्यवान महसूस करता है। ये परिवार नहीं बल्कि एक अमूल्य रिश्ता है।












Click it and Unblock the Notifications