प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी को सरेआम कहा 'झूठा', बेटी के जन्म के बाद क्या हुआ कपल के बीच?
Prince Narula Yuvika Chaudhary: टीवी के पावर कपल में से एक प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादीशुदा जिंदगी इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ समय पहले ये कपल एक प्यारी सी बेटी के पैरेंट्स बने हैं और अब दोनों की शादी में दिक्कत की खबर सामने आ रही है।
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी में दरार
आपको बता दें कि प्रिंस नरूला ने दावा किया है कि उनकी पत्नी युविका चौधरी ने उन्हें बेटी की डिलीवरी की कोई जानकारी नहीं दी थी। वहीं युविका ने इस बात से साफ इनकार किया है और एक वीडियो के जरिए लोगों को इसका सबूत भी दिखाया है।

प्रिंस नरूला ने युविका चौधरी को कहा 'झूठा'
इसके बाद प्रिंस नरूला ने सरेआम अपनी पत्नी युविका चौधरी की जमकर आलोचना की है और उन्हें 'झूठा' भी कहा है। वहीं कुछ लोग प्रिंस नरूला की जमकर आलोचना कर रहे हैं। आपको बता दें कि प्रिंस नरूला ने हाल ही में अपना बर्थडे व्लॉग अपलोड किया था और उस वीडियो में वह अपनी पत्नी युविका चौधरी को पूरी तरह से नजरअंदाज करते दिखाई दिए थे। अब प्रिंस ने एक इंस्टा पोस्ट में हिंट दिया है कि उनके बीच कुछ भी ठीक नहीं है।
प्रिंस नरूला ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट
गत 2 दिसंबर 2024 (सोमवार) को प्रिंस नरूला ने इंस्टाग्राम पर युविका चौधरी को हिंट करते हुए एक स्टोरी पोस्ट की है। युविका का नाम लिए बिना प्रिंस ने लिखा है कि कैसे कुछ लोग निर्दोष दिखने के लिए अपने व्लॉग में झूठ गढ़ते हैं, जबकि जो चुप रहते हैं उन्हें गलत समझा जाता है।
'कुछ लोग चुप रहकर गलत साबित हो जाते हैं'
प्रिंस नरूला ने अपनी पोस्ट में लिखा था- कुछ लोग व्लॉग्स में झूठ बोल के, सच्चे बन जाते हैं, वहीं कुछ लोग चुप रहकर गलत साबित हो जाते हैं। क्या इस जमाने में रिश्तों से ज्यादा व्लॉग जरूरी हैं। इस पोस्ट के बाद से ही दोनों के रिश्ते में गड़बड़ होने की बात सामने आ रही है।
प्रिंस नरूला ने बेटी के साथ शेयर किया था वीडियो
हाल ही में प्रिंस नरूला ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन का लेटेस्ट व्लॉग शेयर किया है। एक्टर अपनी बेटी के साथ अपना पहला जन्मदिन मनाने के लिए 'रोडीज' की शूटिंग से निकलकर आए थे। उन्होंने पूरी भागदौड़ शेयर की और बताया कि आखिरकार वह अपनी छोटी राजकुमारी से कैसे मिले।
प्रिंस के व्लॉग से गायब थीं युविका
हालांकि व्लॉग में देखा जा सकता है कि प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका को पूरी तरह से नजरअंदाज किया है। उन्होंने उन्हें अपने व्लॉग में भी नहीं लिया, जबकि युविका ने अपने व्लॉग में अपनी बेटी के साथ अपना प्रिंस का बर्थडे सेलिब्रेशन दिखाया है और उसे खुद रिकॉर्ड किया है, जो प्रिंस के व्लॉग में नहीं दिखाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications