इश्क के रोग ने छुड़वाई एक्टिंग! अधेड़ उम्र के शख्स की बनी बीवी, मुस्लिम परिवार में आकर कैसे बदल गईं ये हसीना?

Prem Rog actress Kiran Vairale: कई बार साइड एक्टर्स भी अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बना लेते हैं। ऐसी ही एक दमदार अदाकारा के बारे में आज हम बात करने वाले हैं, जिन्होंने कभी सुपरस्टार्स के साथ काम कर अपनी बेहतरीन अदाकारा से लोगों का दिल जीत लिया, मगर फिर कुछ ऐसा हुआ कि करियर की बुलंदियों को छू रही एक्ट्रेस ने सिनेमा से ही दूरी बना ली।

ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि 70 के दशक में इंडस्ट्री में कदम रखने वाली किरण वैराले थीं। लीड रोल में ना होकर सपोर्टिंग रोल में एक्ट्रेस ने महफिल लूटने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी। साल 1982 में ऋषि कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे की फिल्म प्रेम रोग में बहुत सारे स्टार्स थे मगर फिर भी किरण वैराले अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में अच्छी तरह कामयाब हुईं। किरण के काम को लोग काफी पसंद करते थे।

Prem Rog actress Kiran Vairale

प्रेम रोग फिल्म की बात की जाए तो किरण ने अधेड़ उम्र के आदमी की दूसरी पत्नी का रोल निभाया था। इस किरदार को उन्होंने काफी अच्छी तरह जिया था। लोग उनकी एक्टिंग के कायल हो गए थे। किरण ने अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुडमें अच्छी खासी पहचान बना ली थी।

मगर किरण का नाम फिर उन अदाकाराओं में शामिल हो गया, जिन्होंने प्यार के खातिर अपने करियर को कुर्बान क दिया। दरअसल, किरण को एक्टर दिलीप कुमार की बहन ताज के बेटे फहाद से प्यार हो गया। फहाद एक बिजनेसमैन थे। ऐसे में किरण शादी के बाद मुंबई छोड़ न्यूयॉर्क शिफ्ट हो गईं। दोनों का आज एक बेटा भी है, जिसका नाम असद है।

किरण वैराले ने न्यूयॉर्क शिफ्ट होने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। मगर विदेश जाने के बाद भी उन्होंने कला से अपना रिश्ता खत्म नहीं किया। वे वहां एक एडनेट एडवरटाइजिंग चला रही हैं, जिसे 20 साल बीत चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+