बड़े पर्दे पर फिर जलवा बिखेरने वाली हैं डिंपल गर्ल, Preity Zinta ने शुरू की 'लाहौर 1947' की शूटिंग
Preity Zinta Comeback: बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा भले ही लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। लेकिन एक वक्त था जब इंडस्ट्री में उनका सिक्का चलता था। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अब ऐलान कर दिया है कि वह लंबे समय बाद फिर से बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाली है।
दरअसल, प्रीति जिंटा ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी। हालांकि इसके बावजूद वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। इस बीच खबर आ रही है कि अब जल्द ही प्रीति जिंटा फिल्म 'लाहौर 1947' में नजर आने वाली हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।

प्रीति जिंटा ने फिल्म 'लाहौर 1947' की शूटिंग शुरू कर दी है। एक्ट्रेस ने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि फिल्म का क्लैप बोर्ड है जिसमें लिखा है कि, 'लाहौर 1947'। इसके अलावा दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस राजकुमार संतोषी के साथ सेल्फी लेती हुई दिखीं। इन फोटोज को पोस्ट करने के कुछ ही देर बाद ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
प्रीति जिंटा ने इसके साथ फैंस को एक और सरप्राइज दिया। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सनी देओल भी लीड रोल में नजर आएंगे। इस खबर के सामने आन के बाद फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए। इससे पहले प्रीति और सनी ने 'हीरोः लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई', 'फर्ज' और 'भैयाजी सुपरहिट' जैसी फिल्मों में भी एकसाथ काम किया है। ऐसे में स्क्रीन में उन्हें सनी देओल के साथ देखने के लिए फैंस और भी ज्यादा खुश हैं। आपको बता दें कि, फिल्म भैयाजी सुपरहिट' में प्रीति जिंटा आखिरी बार नजर आई थीं। ऐसे में लगभग 6 साल बाद एक्ट्रेस ये कमबैक करेंगी। फिलहाल ये फिल्म कब रिलीज होगी इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications