पैसों के लिए कुछ भी... प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने अंबानी के फंक्शन में पति संग किया डांस, बुरी तरह भड़के लोग
Deepika Padukone trolled: साल 2024 में बैक टू बैक गुड न्यूज आ रही हैं। फिलहाल यहां बात हो रही है दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की। दीपिका और रणवीर ने हाल ही में प्रेग्नेंसी का ऐलान किया तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनके घर में जल्द किलकारियां गूंजने वाली हैं। इससे पहले दोनों अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में डांस करते दिखे। मगर यहां देखते ही देखते लोगों ने दीपिका को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
दीपिका पादुकोण और रणवीर ने उस वक्त समा बांध दिया, जब वे दोनों डांस करते दिखे। दोनों को स्टेज पर साथ डांस करता देख लोग बस दोनों को देखते ही रह गए। मगर जब ये वीडियो ऑनलाइन सामने आया तो लोगों का गुस्सा देखने लायक था। दरअसल, दीपिका जब डांस कर रही थीं तो लोग काफी परेशान नजर आए।

वीडियो देखने के बाद फैंस ने कहा कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी में भी ऐसे उछल उछल कर डांस कर रही हैं। ये बिल्कुल गलत है। अभिनेत्री को ऐसे नहीं नाचना चाहिए। ये उनकी सेहत पर गलत असर भी डाल सकता है। वहीं कई लोगों ने कहा कि इस बात को पति रणवीर को भी सोचना चाहिए। उन्हें अपनी प्रेग्नेंट पत्नी से ऐसे डांस नहीं कराना चाहिए।
लोग दीपिका की आलोचना करने लगे कि वे अपना ख्याल नहीं रख पा रही हैं। बता दें कि दीपिका दो महीने प्रेग्नेंट हैं। 29 फरवरी को सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दोनों ने ये जानकारी दी थी, जिसके बाद फैंस की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं रहा। सोशल मीडिया परबधाईयों का तांता सा लग गया। इसके बाद ही दीपिका रणवीर के साथ जामनगर के लिए रवाना हो गईं।
दीपिका को रणवीर संग एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इसके बाद रणवीर सिंह भीड़ और पैप्स से अपनी पत्नी को प्रोटेक्ट करते हुए नजर आए। रणवीर की लोगों ने तब जमकर तारीफ भी की मगर अब दीपिका संग डांस करने को लेकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications