Good News के बाद आलिया भट्ट ने शेयर की अपनी लेटेस्ट फोटो, चालाकी से छिपाया बेबी बंप, तस्वीरें वायरल

मुंबई, 02 जुलाई: बॉलीवुड की सबसे क्यूट और टैलेंटेड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे खास फेज को एन्जॉय कर रही हैं। इस साल 14 अप्रैल को रणबीर कपूर से शादी करने के बाद वाली एक्ट्रेस अपने पहले बेबी के वेलकम के लिए तैयार है। आलिया ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के साथ बिग अनाउंसमेंट किया, जिसमें उन्होंने सोनोग्राफी सेशन की एक तस्वीर शेयर करते हुए प्रेगनेंसी की गुड न्यूज अपने फैंस के साथ साझा की थी। अब 'राजी' फेम एक्ट्रेस एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रही है, क्योंकि उन्होंने पुर्तगाल से अपनी लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की है।

चेहरे पर साफ दिख रहा प्रेग्नेंसी ग्लो

चेहरे पर साफ दिख रहा प्रेग्नेंसी ग्लो

आलिया भट्ट ने 28 जून को अपने इंस्टा पोस्ट के जरिए अपने फ्रेंड्स और फैंस को बताया था कि वो मां बनने वाली हैं। इस खबर के बाद उनको बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया, जो अभी तक जारी है। ऐसे में आलिया भट्ट ने अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जिसमें उनके चेहरे पर साफ प्रेग्नेंसी ग्लो दिखाई दे रहा है। लेकिन यहां जो सबसे खास बात थी, वो यह कि एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीर में अपना बेबी बंप छिपा लिया है।

हॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार आलिया

हॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार आलिया

एक्ट्रेस इन दिनों अपने हॉलीवुड प्रोजक्ट में काफी बिजी चल रही हैं। अस वक्त वो पुर्तगाल में अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। आलिया फिल्म 'हॉर्ट ऑफ स्टोन' के जरिए अपने हॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। इस बीच पुर्तगाल में उन्होंने फ्राइडे को अपने इंस्टा पर तीन तस्वीरें शेयर की है, जिसमें से एक फोटो में उनका हंसता-मुस्कुराता फेस दिखाई दे रहा हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में हरियााली और बादल का खूबसूरत व्यू और तीसरी फोटो में उनकी पराछाई नजर आ रही है।

पुर्तगाल में शूटिंग के बीच वॉक पर निकली आलिया

पुर्तगाल में शूटिंग के बीच वॉक पर निकली आलिया

वहीं फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा कि खुद के साथ एक वॉक, सबकुछ है। दरअसल एक्ट्रेस पुर्तगाल में शूटिंग के बीच वॉक पर निकली थी, ऐसे में वहां के खूबसूरत व्यू को आनंद ले रही हैं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने पोस्ट की है। इससे पहले आलिया की एक रेस्टोरेंट के अंदर की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई ती, जिसमें वो करण जौहर, करीना कपूर खान और मनीष मल्होत्रा के साथ थी। इस दौरान भी उन्होंने अपने हाथ से अपना बेबी बंप छिपाया था।

इस फोटो के जरिए दी थी आलिया ने गुड न्यूज

इस फोटो के जरिए दी थी आलिया ने गुड न्यूज

आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने हसबैंड रणबीर कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी,जिसमें आलिया भट्ट हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई थी और रणबीर कपूर कैप लगाए थे, फोटो में दोनों सितारे एक स्क्रीन की तरफ देख रहे हैं।इस फोटो के कैप्शन में लिखा ने लिखा था कि हमारा बेबी, जल्द आ रहा है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+