शादी को गलती मानते हैं Prateik Babbar, एक्टर ने बताया क्यों टूटी थी शादी, बोले- 'फैमिली का दबाव था'
Prateik Babbar: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर ने अब तक कई फिल्मों में काम किया। लेकिन फैंस के दिलों में खास जगह नहीं बना पाए। एक्टर अक्सर अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। इस साल की शुरुआत में प्रतीक बब्बर का पत्नी और फिल्म निर्माता सान्या से तलाक हो गया था। अब एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान इसके पीछे की असल वजह बताई।
प्रतीक बब्बर की शादी साल 2019 में फिल्म प्रोड्यूसर सान्या सागर से हुई थी। दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगी थीं। इसके बाद साल 2023 की शुरुआत में प्रतीक बब्बर ने प्रिया ने सान्या को तलाक दे दिया।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए प्रतीक ने पहली बार अपने तलाक पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि, मुझे लगता है शादी करने से पहले एक दूसरे के बारे में जानना बेहद जरूरी है। हम दोनों की शादी काफी जल्दबाजी में हुई थी। कुछ फैमिली प्रेशर था। मैं 32 साल का था और मैं 35 साल तक बच्चे पैदा करना चाहता था।''
प्रतीक बब्बर ने आगे कहा कि, "हमने सोचा था कि शादी के बाद हम अपने रिश्ते में प्यार और कम्पैटिबिलिटी ढूंढ लेंगे। लेकिन हम दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं हुआ। हम प्यार में थे। इसलिए हमने शादी की। हम दो अलग-अलग लोग थे। हमारे पास एक-दूसरे को समझने तक का वक्त नहीं था। मुझे कहीं ना कहीं अपनी शादी में धोखा महसूस हुआ था। लेकिन अगर ये रिश्ते खत्म नहीं होता तो मेरी जिंदगी में वह महिला ना होती तो आज है।"
आपको बता दें कि, प्रतीक बब्बर फिलहाल एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस रिश्ते की शुरुआत साल 2020 में हुई थी जब प्रतीक अपनी पत्नी से अलग हो चुके थे। दोनों ने इस साल 2023 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। प्रतीक बब्बर आए दिन इंस्टाग्राम पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications