बीच सड़क प्रकृति मिश्रा के साथ हुई बदसलूकी, मदद के लिए लगाती रही गुहार लेकिन....
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रकृति मिश्रा के साथ उनके को-स्टार बाबूशान की पत्नी ने बीच सड़क पर बदसलूकी की। जिसके बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दर्द बयां किया।
मुंबई, 25 जुलाई: बीते दिनों भुव्नेश्वर में एक्ट्रेस प्रकृति मिश्रा के साथ हुई बदसलुकी का वीडियो वायरल होने के बाद प्रकृति ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपना दुख जाहिर किया। अपने इस पोस्ट में उन्होंने उस दिन का पूरा वाक्या बयान किया और बताया कि कैसे उन्ही के को-स्टार बाबूशान की पत्नी ने अपने कुछ गुंडो के साथ उन्हें मानसिक और शारीरिक प्रताड़ित किया।

प्रकृति मिश्रा ने किया बड़ा खुलासा
हाल ही में नेशनल अवॉर्ड विनर प्रकृति मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। जिसमें एक महिला और कुछ लोग भुवनेश्वर की सड़कों पर उनके साथ बदसलुकी कर रहे थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रकृति ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस पूरे मामले का खुलासा किया है। चलिए जानते हैं कि आखिर प्रकृति के साथ ऐसा क्या हुआ था?

जब बीच सड़क प्रताड़ित हुई एक्ट्रेस
उस वायरल वीडियो में साफ दिख रहा था कि, एक महिला और उसके कुछ लोग कैसे प्रकृति के साथ बीच सड़क बदसलुकी कर रहे थे। वह मदद के लिए लोगों को चिल्ला-चिल्लाकर आवाज भी दे रही थी। लेकिन, लोग उनकी मदद करने की बजाय सड़क किनारे खड़े होकर वीडियो बनाने में व्यस्त थे। यह हादसा उस समय हुआ जब प्रकृति अपने को-स्टार बाबूशान के साथ एक इवेंट में हिस्सा लेने जा रही थी। हैरत की बात ये है कि, प्रकृति को बीच सड़क प्रताड़ित करने वाली महिला कोई और नहीं बाबूशान की पत्नी थी।

बाबूशान की पत्नी पर लगाया आरोप
प्रकृति मिश्रा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर पोस्ट लिखा, 'हर कहानी के दो पहलू होते हैं दुर्भाग्य वर्ष हम एक ऐसे समाज में रहते हैं जहां बिना कुछ जाने लोग एक महिला को कसूर वार ठहरा देते हैं। मैं और मेरे को-स्टार बाबूशान चेन्नई में एक इवेंट में शामिल होने जा रहे थे जिसे उत्कल एसोसिएशन ने आयोजित किया था। इस दौरान बाबूशान की बीवी ने कुछ गुंडों के साथ मिलकर बीच रास्ते में हमें रोका और मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। बाबूशान की बीवी ने जिस तरह मुझसे बर्ताव किया वह पूरी तरह से गलत था'।
महिला सशक्तिकरण पर प्रकृति ने किया पोस्ट
इसके अलावा प्रकृति मिश्रा ने महिला सशक्तिकरण से जुड़ा एक पोस्ट भी शेयर किया। उन्होंने कैप्शन पर लिखा कि, 'मेरे साथ हुआ उत्पीड़न मुझे समाज में महिला सशक्तिकरण को लेकर काम करने के लिए और भी प्रेरित करेगा। क्या वह जानते हैं कि, समाज को बदलने को लेकर मेरा लक्ष्य कितना बड़ा है। मुझे लगता है कि, यह वाक्या मुझे इस दिशा में काम करने के लिए सशक्त बनाएगा। अभी तक मेरा काम पूरा नहीं हुआ है। महिला सशक्तिकरण को लेकर अभी भी मुझे बहुत कुछ हासिल करना है'। हालांकि प्रकृति के पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट कर उनको दूसरी महिलाओं के पति चुराने वाली बताया।

बाबूशान की पत्नी ने दिया ऐसा रिएक्शन
उनके इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन देते हुए बाबूशान की पत्नी त्रुपति ने कमेंट कर लिखा कि, हां महिला सशक्तिकरण इस पीढ़ी के लिए महिला सशक्तिकरण का मतलब है दूसरी महिलाओं के पति और दूसरों बच्चों के पिता को चुराना। उनके इस कमेंट पर प्रकृति ने जवाब देते हुए लिखा कि, 'काश तुम्हारे पास इतना दिमाग होता कि, तुम ये समझ पाती कि आखिर क्या हो रहा है'? दूसरों को इतनी जल्दी जज करने की तुम्हारी सोच को सलाम'।

बाबूशान ने दी अपनी सफाई
वीडियो को लेकर बाबूशान ने कहा कि, मुझे नहीं मालूम था कि, 'मेरे परिवार को प्रकृति से कोई परेशानी है। अगर मेरे परिवार को मेरा प्रकृति के साथ काम करना पसंद नहीं है तो मैं अब से उनके साथ काम नहीं करूंगा। यहां तक की अगर जरूरत पड़ी तो मैं भविष्य के साथ किसी भी एक्ट्रेस के साथ काम नहीं करूंगा'।












Click it and Unblock the Notifications