बेटे के लिए तीसरी बार रचाई शादी! जिंदगी की मुसीबतों ने बुरी तरह तोड़ा, फिर भी करोड़पति है ये मशहूर विलेन
फिल्मी दुनिया का एक ऐसा शख्स है, जिसने अपनी एक्टिंग के बलबूते एक अलग पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की है। साउथ इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाने वाले इस एक्टर ने बॉलीवुड में भी अपनी अच्छी खासी धाक जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फिल्मों में हीरो का रोल नहीं बल्कि विलेन के रोल से इस एक्टर ने लोगों का दिल ऐसा जीता कि हर फिल्म में बतौर विलेन लोग इन्हें ही देखने की डिमांड करने लगे।
हम बात कर रहे हैं साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर प्रकाश राज की। वही प्रकाश राज जिन्होंने बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म में विलेन का रोल कर फैंस के दिलों पर राज किया। जयकांत शीकरे के उनके रोल को भला कोई कैसे भूल सकता है। मगर बता दें कि प्रकाश जितने प्रोफेशनल लाइफ में चर्चा में रहे हैं, उतने ही पर्सनल में भी। एक्टर की निजी जिंदगी काफी उथल पुथल भरी रही और बेहद कम ही लोग इसके बारे में जानते हैं।

आज हम बात करेंगे प्रकाश की जिंदगी में आए उन तूफानों के बारे में, जिन्होंने एक्टर को बुरी तरह से झकझोर कर रख दिया था। प्रकाश बेहद टैलेंटेड एक्टर हैं और इसी टैलेंड ने उन्हें लाखों फैंस दिए हैं। मगर ये फैंस भी उनकी जिंदगी में आए इन बड़े बड़े गमों के बारे में नहीं जानते होंगे। मगर बावजद इन गमों के, एक्टर ने फिल्मी दुनिया में अपनी अच्छी धाक जमाई है और इस धाक से वे आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी हैं।
सबसे पहले तो बता दें कि प्रकाश राज का असली नाम प्रकाश राय है। साल 1994 का समय था, जब उन्होंने तमिल इंडस्ट्री में एंट्री मारी। एक्टर को तब फिल्मों के लिए सिर्फ 300 रुपये ही मिलते थे।
एक्टर ने साल 1994 में ही एक्ट्रेस ललिता से शादी की। कपल के 3 बच्चे हुए। दो बेटियां और एक बेटा। बेटा सिर्फ 5 साल का था, जब उसकी मौत हो गई। बस फिर इस हंसते खेलते परिवार की जिंदगी में मानो सुनामी आ गई। पति-पत्नी के रिश्ते में भी खटास रहने लगी। इसके बाद साल 2009 में आकर दोनों का तलाक हो गया।












Click it and Unblock the Notifications