क्या है Pradeep Rawat के कैंसर का सच? मौत पर मैनेजर सिद्धार्थ का शॉकिंग खुलासा, मरने से पहले क्या हुआ था?
Pradeep Rawat Death: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों 'गजनी' और 'लगान' में यादगार किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर प्रदीप रावत का गत 4 अगस्त 2026 (मंगलवार) को 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदीप रावत पिछले कुछ समय से ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके चलते उनकी मौत हुई है।
पिछले 5 साल से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे प्रदीप रावत
प्रदीप रावत के मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने बताया है एक्टर पिछले 5 साल से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। हालांकि लगभग 4 साल पहले उनका कैंसर ठीक हो गया था लेकिन वह दोबारा लौटा। अप्रैल 2026 में मेडिकल जांच के बाद उन्हें पता चला कि उनका कैंसर दौबारा लौट आया है।

आखिरी दिनों में क्या हुआ था प्रदीप रावत के साथ?
1. कैंसर के दोबारा लौटने के बाद प्रदीप रावत को लगभग एक महीने पहले यानी जुलाई 2026 में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
2. बेहतर और अच्छे कैंसर ट्रीटमेंट के लिए करीब 10 दिन पहले एक्टर को भिवंडी के एक विशेष कैंसर अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।
3. इलाज के दौरान अचानक एक्टर के शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या बहुत कम हो गई।
4. प्लेटलेट्स गिरने और शरीर के कमजोर होने के कारण एक्टर का शरीर ट्रीटमेंट का रिस्पॉन्स नहीं दे पा रहा था और वह इससे उबर नहीं पा रहे थे। ऐसे में उन्हें दोबारा कोकिलाबेन अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।
5. 4 अगस्त 2026 (मंगलवार) सुबह से ही एक्टर की तबीयत काफी ज्यादा खराब हो रही थी। वह कुछ भी रिस्पॉन्स नहीं कर रहे थे। ऐसे में 4 अगस्त की शाम को करीब 6:30 बजे उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।
'महाभारत' में 'अश्वत्थामा' के किरदार से मिली थी पहचान
प्रदीप रावत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी। वह बी.आर. चोपड़ा के आइकॉनिक पौराणिक धारावाहिक 'महाभारत' में 'अश्वत्थामा' के किरदार में नजर आए थे। इस खास किरदार को निभाकर उन्हें घर-घर में जबरदस्त पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया और एक टैलेंटेड अभिनेता के रूप में उभरकर सामने आए।
प्रदीप रावत ने इन फिल्मों से रचा इतिहास
बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म 'लगान' में प्रदीप रावत ने देवा का यादगार किरदार निभाया था। इसके अलावा वह आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गजनी' में मेन विलेन 'गजनी धर्मात्मा' के खूंखार रोल में नजर आए थे। इस फिल्म ने उनके करियर को एक नई ऊंचाई दी थी। उन्होंने हिंदी की कई मूवीज समते साउथ फिल्मों में भी खूब काम किया था।


Click it and Unblock the Notifications
