Pradeep Rawat Caste: 'गजनी' प्रदीप रावत की मौत से सदमे में बॉलीवुड, क्या थी जाति? कौन-सा धर्म करते थे फॉलो?
Pradeep Rawat Caste: बी.आर. चोपड़ा की 'महाभारत' से अपना एक्टिंग करियर शुरू करने वाले शानदार एक्टर प्रदीप रावत का गत 4 अगस्त 2026 (मंगलवार) को निधन हो गया है। उन्होंने 74 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे और पिछले एक महीने से मुंबई के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
74 साल की उम्र में एक्टर प्रदीप रावत की हुई मौत
आपको बता दें कि दिवंगत एक्टर प्रदीप रावत ने साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड की कई फिल्मों में बेहतरीन काम किया है। वह ज्यादातर फिल्मों में विलेन के दमदार किरदार में नजर आते थे। उनके यूं चले जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और फैंस सदमें में हैं। एक्टर का परिवार भी बुरी तरह से टूट गया है। प्रदीप रावत को आमिर खान की फिल्म 'गजनी' में विलेन के यादगार किरदार को निभाने के लिए याद किया जाता है।

कब और कहां हुआ था प्रदीप रावत का जन्म?
-जानकारी के अनुसार प्रदीप रावत का जन्म 21 जनवरी 1952 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था। हालांकि उनके पिता भारतीय सेना में काम करते थे जिसके चलते एक्टर के कई साल पंजाब के अंबाला में बीते थे। पिता की तरह वह भी भारतीय सेना ज्वाइन करना चाहते थे लेकिन कई कोशिशों के बाद भी उन्हें मौका नहीं मिला।
-प्रदीप रावत ने अपनी पढ़ाई पूरी की और ग्रेजुएशन के बाद जबलपुर में एक बैंक में नौकरी करने लगे थे। इसके बाद वह राज बब्बर के थिएटर ग्रुप 'एकजुट थिएटर' से जुड़ गए और एक्टिंग की बारीकियां सीखने लगे।
क्या है प्रदीव रावत की जाति और धर्म?
-फेमस एक्टर प्रदीप रावत मूल रूप से राजपूत थे। रावत कोई एक स्वतंत्र जाति न होकर प्राचीन काल में राजाओं और दरबारों द्वारा शूरवीर योद्धाओं को दी जाने वाली एक सम्मानजनक पदवी थी, जो समय के साथ एक प्रमुख सामाजिक पहचान और उपनाम बन गई। ये मुख्य रूप से राजस्थान और उत्तराखंड राज्यों में रहने वाले समुदायों से जुड़ी है। आपको बता दें कि प्रदीप रावत हिंदू धर्म का ही पालन करते थे।
-'रावत' शब्द संस्कृत के 'राजवत' (राजा या शासक) से बना है। इसे 'रा' (राजपूत), 'व' (वीर) और 'त' (तलवार के धनी) के रूप में भी परिभाषित किया जाता है। इतिहास में ये पदवी युद्ध में असाधारण पराक्रम और वीरता दिखाने वाले योद्धाओं को मिलती थी।
-अजमेर-मेरवाड़ा, ब्यावर और मेवाड़ क्षेत्र में चौहान, गहलोत व अन्य राजवंशों के शूरवीर योद्धाओं को ये उपाधि मिली, जिनके वंशज आगे चलकर 'रावत-राजपूत' कहलाए। इन्होंने महाराणा प्रताप के साथ युद्धों में भी अहम भूमिका निभाई है।
-उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में रावत एक प्रमुख राजपूत समुदाय है, जो खुद को विभिन्न राजवंशों के वंशज मानते हैं और समाज में प्रतिष्ठित माने जाते हैं। इसके अलावा 'रावत' उपनाम या पदवी का इस्तेमाल अहीर (यादव), जाट, गुर्जर और अन्य समुदायों में भी सम्मान के रूप में किया जाता है।
विपना थापा ने की थी प्रदीप रावत के मौत की पुष्टि
आपको बता दें कि नेपाली एक्ट्रेस विपना थापा (Vipana Thapa) ने सबसे पहले इस दुखद खबर की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि प्रदीप रावत का निधन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ है। विपना थापा ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों के साथ ये खबर शेयर की थी। इस खबर के सामने आने के बाद से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
