Salaar: प्रभास की 'सालार' ने एडवांस बुकिंग में की छप्‍परफाड़ कमाई, 'डंकी' को पछाड़ बनाएगी ये नया रिकॉर्ड

Salaar Advance Booking: साउथ के सुपरस्टार प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म 'सालार: पार्ट 1 सीजफायर' को लेकर इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। ये फिल्म कल यानी 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो गई थी और इसी में मूवी ने करोड़ों की कमाई कर ली है। आपको बता दें कि शाहरुख खान की 'डंकी' और प्रभास की 'सालार' के बीच बॉक्‍स ऑफिस पर कल से घमासान शुरू होने वाला है। खबर है कि एडवांस बुकिंग के मामले में 'सालार' ने कम शोज के बावजूद 'डंकी' को पछाड़ दिया है।

22 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी 'सालार'
गत 16 दिसंबर 2023 से ही दोनों ही फिल्‍मों की एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी। इस बीच जहां सिंगल स्‍क्रीन से लेकर मल्‍टीप्‍लेक्‍स तक में कम शोज देने के कारण 'सालार' के मेकर्स जद्दोजहद कर रहे हैं, वहीं प्रभास के फैंस ने अपने फेवरेट स्‍टार की झोली भरने की ठान ली है। आपको बता दें कि एडवांस बुकिंग में 'सालार' की कमाई 'डंकी' के मुकाबले दोगुनी हो चुकी है।

prabhas

प्रभास के 'सालार' की धुआंधार एडवांस बुकिंग
सालार की एडवांस बुकिंग को देखते हुए कहा जा रहा है कि ये फिल्म रिलीज होते ही बॉक्‍स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बना सकती है। केजीएफ फेम प्रशांत नील के डायरेक्‍शन में बनी फिल्म 'सालार' में प्रभास के साथ साथ पृथ्‍वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू और श्रुति हासन भी नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देशभर में ये फिल्‍म 6000 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हो रही है। इसके शोज की संख्‍या शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' से काफी कम है।

एडवांस बकिंग में 'सालार' ने 'डंकी' को पछाड़ा
शाहरुख खान की 'डंकी' 4000 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई है और इसके 15000 से अध‍िक शोज रखे गए हैं, जबकि 6000 स्‍क्रीन्‍स के बावजूद 'सालार' के शोज की संख्‍या 12000 से कम हैं। हालांकि एडवांस बुकिंग में सालार ने गत 17 दिसंबर 2023 से जो रफ्तार पकड़ी है, वो काबिले तारीफ है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'सालार' ने गत 20 दिसंबर 2023 तक एडवांस बुकिंग के जरिए करीब 30.28 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। जबकि किंग खान की फिल्म 'डंकी' ने एडवांस बुकिंग से 15.41 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया है।

नया रिकॉर्ड बना सकती है 'सालार'
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज यानी 21 दिसंबर 2023 की शाम तक 'सालार' के 16 लाख 48 हजार से अध‍िक टिकट्स बिक चुके हैं और इसने 34.45 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ऐसे में अनुमान यही है कि फिल्‍म की एडवांस बुकिंग 40 करोड़ रुपये से अध‍िक हो सकती है। वहीं प्रभास के लिए फैंस के क्रेज को देखते हुए फिल्म 'सालार' के शोज तेलंगाना में रात 1 बजे और 4 बजे भी शुरू हो रहे हैं। दूसरी तरफ शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' के मुकाबले इसके टिकट की कीमतें भी कम रखी गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+