शादी के पहले प्रेग्नेंट हो गई थी प्रभास की 'फिल्मी' मां, अबॉर्शन के लिए शादीशुदा प्रेमी से मांगे थे मोटे पैसे
फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोहा मनवा चुकीं राम्या कृष्णन किसी भी परिचय की मोहताज नहीं है। 54 साल की राम्या ने अपने करियर की शुरुआत साल 1984 में की थी। लेकिन राम्या अपने प्रोफेशनल करियर से ज्यादा, पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। राम्या वो एक्ट्रेस हैं जो शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गईं थीं। लेकिन मामला यहीं तक नहीं रुका, इसके बाद राम्या ने जो किया वो हैरान कर देने वाला था।
राम्या कृष्णन की शादी 2003 में हुई थी। लेकिन इसके पहले उनका फिल्म इंडस्ट्री के एक डायरेक्टर से तगड़ा अफेयर था। जिसकी चर्चा आज भी होती रहती है। इस रिपोर्ट में आज हम उनके इसी अफेयर के बारे में बताएंगे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

राम्या का अफेयर साउथ के फेमस फिल्ममेकर के.एस. रविकुमार के साथ था। उनके डायरेक्शन में राम्या ने कई फिल्मों में काम किया था। एक साथ काम करते हुए ही दोनों करीब आए थे। दोनों का प्यार खूब परवान चढ़ा। इसी के कुछ दिनों बाद राम्या प्रेग्नेंट हो गईं। तब वो शादीशुदा नहीं थीं। लेकिन के एस रविकुमार शादीशुदा थे। राम्या की प्रेग्नेंसी की खबर आग की तरह फैल गई थी। रिपोर्ट्स की माने तो के.एस. रविकुमार की पत्नी ने राम्या को धमकी भी दी थी। क्योंकि रवि शादीशुदा थे और वो राम्या के बच्चे को स्वीकर नहीं करना चाहते थे। वो चाहते थे कि राम्या अबॉर्शन करवा लें। तब छपी रिपोर्ट्स के अनुसार, अबॉर्शन के लिए राम्या ने के.एस. रविकुमार से 75 लाख रुपए की मांगे थे।
इसके अलावा राम्या 2019 में आई फिल्म'सुपर डीलक्स' की वजह से भी चर्चा में आईं थी। इसमें उन्होंने एक वेश्या का किरदार निभाया था। जिसमें कुछ ऐसे सीन थे, जिस पर खूब चर्चा हुई थी। फिल्म उनके साथ सामंथा रुथ प्रभु, विजय सेतुपति, फहद फासिल, भगवती पेरुमल जैसे एक्टर्स नजर आए थे।
राम्या ने अपने करियर में सैकड़ों फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनको दुनियाभर में पहचान 'बाहुबली' से मिली। उन्होंने इसमें प्रभास की मां का किरदार निभाया था। उनके किरादार का नाम शिवगामी था।












Click it and Unblock the Notifications