प्रभास का फेसबुक पेज हुआ था हैक, एक्टर ने जारी किया बयान, लोगों ने कही ऐसी बात तो करना पड़ा डिलीट
Prabhas Facebook Page: साउथ के फेमस एक्टर प्रभास इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था। फिल्म के टीजर को देखने के बाद लोगों ने मिला जुला रिस्पॉन्स दिया है। इसी बीच खबर है कि प्रभास का ऑफिशियल फेसबुक पेज गत 27 जुलाई 2023 (गुरुवार) देर रात हैक हो गया है। इस मामले में अब प्रभास ने एक बयान जारी किया है। हालांकि उनके फेसबुक पेज को दोबारा रिस्टोर्ड कर दिया गया है। फेसबुक पेज के हैक होने के बाद प्रभास ने पहले इंस्टाग्राम पर कहा था कि उनकी टीम इस मामले को बारीकी से देख रही है।
आपको बता दें कि प्रभास के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर गत 27 जुलाई की रात को दो वायरल वीडियो शेयर किए गए थे। इन वीडियोज को शेयर करते हुए लिखा गया था- 'अनलकी ह्यूमन' और 'बॉल फेल्स अराउंड द वर्ल्ड'। इसके बाद प्रभास ने अपने फेसबुक पेज के हैक की पुष्टि की और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- सभी को नमस्कार, मेरे फेसबुक पेज से छेड़छाड़ की गई है। टीम इसे सुलझा रही है।

प्रभास का ऑफिशियल फेसबुक पेज हुआ हैक
प्रभास के इस पोस्ट के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया है। उनके इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स किए जा रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- बदकिस्मत इंसान हैं वो जिन्होंने आदिपुरुष को देखा है। हालांकि प्रभास के फेसबुक पेज को अब दोबारा रिस्टोर्ड कर दिया है और लोगों की टिप्पणियों सहित इंस्टा स्टोरी को भी हटा दिया गया है।
'आदिपुरुष' में नजर आए थे प्रभास
आपको बता दें कि प्रभास को आखिरी बार फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभु श्रीराम का किरदार निभाते हुए देखा गया था। इस फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत हैं। इस फिल्म की कहानी को रामायण का मॉर्डन एडेप्टेशन बताया गया है। लेकिन इस फिल्म के रिलीज होने के बाद इसे लेकर कई तरह के विवाद होने लगे थे।
रिलीज के बाद फिल्म के संवाद बदले गए थे
फिल्म की संवादों से लेकर स्क्रीनप्ले की जमकर आलोचना की गई थी। वहीं कई लोगों ने रावण और हनुमान सहित कई लोगों के डायलॉग्स और कॉस्ट्यूम्स पर आपत्ति जताई थी। ऐसे में फिल्म के निर्माताओं को रिलीज के एक सप्ताह के भीतर ही मूवी में कई बड़े बदलाव करने पड़े थे। फिल्म के लेखक मनोज मुंतशिर ने लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए उनसे माफी भी मांगी।
प्रभास के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
अब प्रभास जल्द ही फिल्म 'सालार' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में प्रभास के साथ श्रुति हासन और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील हैं जिन्होंने ब्लॉकबस्टर मूवी 'केजीएफ चैप्टर 2' बनाई थी। फिल्म 'सालार' आगामी 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके बाद प्रभास बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और कमल हासन के साथ फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आएंगे। ये फिल्म जनवरी 2024 में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications