रिवीलिंग टॉप में रिहाना ने फ्लॉन्ट किया बेबीबंप ,सेक्सी लुक देख लोग बोले- आप स्टाइलिश मां बनने वाली हैं
रिवीलिंग टॉप में रिहाना ने फ्लॉन्ट किया बेबीबंप ,सेक्सी लुक देख लोग बोले- आप स्टाइलिश मां बनने वाली हैं
नई दिल्ली, 10 फरवरी: पॉप स्टार रिहाना हमेशा अपने स्टाइलिश और सेक्सी लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन इन दिनों रिहाना अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। रिहाना जल्द ही मां बनने वाली हैं। इन दिनों उनको बेबीबंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा रहा है। 33 वर्षीय गर्भवती गायिका रिहाना अपने ब्वॉयफ्रेंड A$AP Rocky (एएपी रॉकी) के साथ पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में रिहाना एक रिवीलिंग लेस-अप टॉप में बेबीबंप फ्लॉन्ट करते स्पॉट की गई हैं। रिहाना की ये सेक्सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

ब्लैक रिवीलिंग टॉप रिहाना ने दिखाया बेबीबंप
रविवार को बेवर्ली हिल्स में रिहाना डिनर करने के लिए बाहर निकली थीं, इस दौरान रिहाना ने फूल टू टॉप ब्लैक रंग की ड्रेस पहनी थी। इस दौराना रिहान ने अपने सिर को ब्लैक रंग की कैप से ढ़का था और फ्रंट ओपने लेस-अप टॉप पहना था, जिसमें उनका बेबीबंप फ्लॉन्ट हो रहा था। रिहाना ने इस लुक को ब्लैक लो-राइज पैंट, क्रॉप्ड बॉम्बर जैकेट के साथ पेयर किया।

रिहाना ने ड्रेस को गोल्ड बॉडी चेन के साथ किया कम्पलीट
रिहाना ने इस लुक को ब्लैक लो-राइज पैंट, क्रॉप्ड बॉम्बर जैकेट के साथ पेयर किया। रिहाना ने इसके अलावा अपने आउटफिट को कई जैकी आइश गोल्ड बॉडी चेन और एक ब्लैक सनग्लासेस के साथ एक्सेसराइज किया था।

नवंबर से ब्वॉयफ्रेंड A$AP को डेट कर रही हैं रिहाना
रिहाना 33 वर्षीय रैपर A$AP Rocky को नवंबर 2020 से डेट कर रही हैं। डेटिंग की खबर के एक हफ्ते बाद ये खबर सामने आई थी कि रिहाना प्रेग्नेंट हैं। रिहाना ने अपनी प्रेग्नेंसी की फोटोज शेयर कर बताया था कि वह मां बनने वाली हैं। रिहाना ने न्यूयॉर्क शहर से अपने रैपर ब्वॉयफ्रेंड के साथ तस्वीर शेयर कर गुड न्यूज शेयर किया था।

पहले मां नहीं बनना चाहती थीं रिहाना
कपल के एक करीबी एक सूत्र ने पिछले हफ्ते खुलासा किया कि रिहाना कभी भी बच्चा नहीं चाहती थी और ना ही गर्भवती होना चाहती थीं। लेकिन ब्वॉयफ्रेंड के साथ रहने का बाद उनका विचार बदल गया।अब रिहाना मां बनने को लेकर बहुत खुश हैं और बच्चे को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं।

कैसा बीत रहा है रिहाना का वक्त
सूत्रों के मुताबिक रिहाना गर्भावस्था के दौरान अपने शरीर में होने वाले सभी बदलावों को लेकर बहुत खुश हैं और उन्हें ये सारी फीलिंग अच्छी लग रही है। रॉकी ने एक इंटरव्यू में रिहाना को 'Love of My Life'कहकर अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी। रॉकी से इस इंटरव्यू में उनके पिता बनने को लेकर भी सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि, ''मुझे लगता है कि मैं एक अच्छा पिता बनूंगा।''












Click it and Unblock the Notifications