पॉपस्टार ब्रिटनी स्पीयर्स पर टूटा दुखों का पहाड़, प्रेग्नेंसी के ऐलान के एक महीने बाद मिसकैरिज
नई दिल्ली, 15 मई: पॉपस्टार ब्रिटनी स्पीयर्स अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। पिछले साल ही वो पारिवारिक विवाद से उबरी थीं, इसके बाद उन्होंने अपने मंगेतर के साथ नई जिंदगी शुरू की और पिछले महीने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया, लेकिन अब उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने इस बारे में विस्तार से बताया।

बच्चे को खो दिया!
ब्रिटनी स्पीयर्स के मुताबिक वो अपने मंगेतर सैम असगरी के साथ पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार थीं, लेकिन उनका मिसकैरिज हो गया। इसके बाद से वो और सैम बहुत परेशान हैं। ब्रिटनी के ऐलान के बाद उनके फैन्स और कई बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें ढ़ाढस बंधाया। अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लोगों से भी खास अपील की है।

ऐलान से पहले करना था इंतजार
ब्रिटनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि बहुत दुख के साथ सभी को ये बताना पड़ रहा है कि हमने अर्ली प्रेगेंसी में हमारा मिरैकल बेबी खो दिया है। ये किसी भी माता-पिता के लिए बहुत ही दुख की घड़ी होती है। हमको प्रेग्नेंसी का ऐलान करने से पहले थोड़ा इंतजार करना चाहिए था, लेकिन हम अपने फैन्स के साथ अच्छी खबर को शेयर करने के लिए ओवर एक्साइटेड थे। ब्रिटनी ने आगे लिखा कि वो अपना परिवार बढ़ाने के लिए कोशिश करते रहेंगे। इस मुश्किल वक्त में सपोर्ट के लिए वो सभी के आभारी हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे दोनों की प्राइवेसी का ख्याल रखें।

पहली शादी से दो बच्चे
आपको बता दें कि ब्रिटेनी ने पहले केविन फेडरलाइन से शादी की थी। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए। उनसे उनके दो बच्चे सीन प्रेस्टन (16) और जेडन जेम्स (15) हैं। माना जाता है कि वो 2016 से सैम के साथ हैं। अफवाहें ये भी उड़ी थी कि दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की। वहीं ब्रिटनी ने हाल ही में अपने फैंस के लिए एक बड़ा फैसला लिया था। अब वो एक बुक लिखने जा रही हैं। जिसके लिए उन्होंने Simon & Schuster डील की है।












Click it and Unblock the Notifications