मौत का ड्रामा रचने के बाद मंदिर पहुंची Poonam Pandey, पूजा की थाली लेकर बोलीं- 'मैंने डराया नहीं था'
Poonam Pandey Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि सर्वाईकल कैंसर की वजह से उनकी मौत हो गई है। हालांकि ये पब्लिक स्टंट था। जिसकी वजह से पूनम पांडे को काफी ट्रोल भी किया गया।
मौत की झूठी अफवाह उड़ाने के बाद पूनम पांडे को पहली बार स्पॉट किया गया। इस दौरान वह पूजा की थाली लिए और एथनिक लुक में मंदिर पहुंची। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्हें पीला कुर्ता, मैचिंग पलाज़ो और गुलाबी दुपट्टा पहने हुए देखा गया। इस वीडियो में पूनम पांडे काफी खुश नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में पूनम पांडे से पैपराजी ने पूछा, आप कैसी हैं। जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, मैं एकदम फर्स्ट क्लास हूं। इसके बाद पैप ने एक्ट्रेस से बोला, आपने तो हमें डरा ही दिया था। फिर पूनम ने हंसते हुए कहा, 'आप डर गए थे, मैंने डराया बिल्कुल भी नहीं था। मैं भगवान के दर्शन करने के लिए आई हूं।' इसके बाद एक्ट्रेस अंदर मंदिर में चली जाती हैं।
पूनम पांडे की वीडियो वायरल होने के बाद एक फिर नेटिजेन्स ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, अरे ये तो जिंदा है। एक ने लिखा, "ये अंडरटेकर की बहन हैं।" वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'अब तो सच में इसे देखकर ऐसा लगने लगा है कि ये भूत है।' इस तरह से कमेंट कर लोग पूनम पांडे का मजाक उड़ा रहे हैं।
बता दें कि, कुछ दिनों पहले पूनम पांडे की मौत की खबर ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी थी। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर बताया था कि सर्वाईकल कैंसर की वजह से उनकी मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने इंस्टा लाइव पर बताया कि वह जिंदा हैं। हालांकि इस खबर के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस ने इस पर नाराजगी जाहिर की। जिसमें कंगना रणौत और अनुपम खेर जैसे सितारे शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications