ऐसी ड्रेस में पूनम पांडे ने खाए 'गोल गप्पे', देखते ही लोगों के मुंह से निकल गई ये बात

पूनम पांडे का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह मजे के साथ गोल गप्पे खाते हुए नजर आ रही हैं।

मुंबई, 22 अगस्तः मशहूर रिएलिटी शो 'लॉक अप' की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं एक्ट्रेस पूनम पांडे अपनी तस्वीरों और वीडियोज के चलते सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। पूनम पांडे अपनी वीडियोज में कुछ न कुछ ऐसी हरकतें करती नजर आती हैं कि उनकी ये वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं और लोग इसका जमकर मजा लेते हैं। फिलहाल पूनम पांडे का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह मजे के साथ गोल गप्पे खाते हुए नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि पूनम पांडे ने अपनी डाइटिंग को ध्यान में रखते हुए चीट डे सेलिब्रेट किया और जमकर पानी पुरी खाई।

पूनम पांडे ने खाए गोल गप्पे

पूनम पांडे ने खाए गोल गप्पे

गोल गप्पे खाते हुए बोल्ड एक्ट्रेस पूनम पांडे का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूनम पांडे इस वीडियो में मुंबई की सड़कों पर पानी पूरी का मजा लेते हुए नजर आ रही हैं। हालांकि उन्होंने ध्यान रखा कि वह इसे ज्यादा न खाएं। जानकारी के अनुसार पूनम पांडे गत रविवार को मुंबई के एक इलाके में गोल गप्पे खाने के लिए पहुंचीं और पानी का जमकर मजा लिया।

पूनम पांडे का वीडियो हो रहा है वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि पूनम पांडे ने कलरफुल शॉर्ट स्कर्ट के साथ वाइट बैकलेस टॉप पहना हुआ था। उन्होंने ट्रांसपेरेंट फ्रेम वाले सनग्लासेज से अपने लुक को कंप्लीट किया है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पूनम को मुंबई के एक स्टॉल पर पानी पूरी खाते देखा जा सकता है।

2 पानी पूरियां खाती हुई आईं नजर

2 पानी पूरियां खाती हुई आईं नजर

पूनम पांडे का यह वीडियो पैपराजी विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कैमरामैन उनसे पूछ रहे हैं कि उनकी प्लेट में सिर्फ दो पानी पूरियां ही क्यों हैं? इस पर पूनम कहती हैं- आज मेरा चीट डे है और आज के लिए इतना ही काफी है। मुझे कल और ज्यादा वर्कआउट करना होगा।

बारिश में खाए थे भुट्टे

बारिश में खाए थे भुट्टे

आपको बता दें कि इससे पहले भी पूनम पांडे को मुंबई की सड़कों पर भुट्टे का मजा लेते हुए देखा गय था। मुंबई में भारी बारिश के दौरान पूनम पांडे बोल्ड स्टाइल में भुट्टे खाते हुई नजर आई थीं। जानकारी के अनुसार इस साल पूनम पांडे काफी सुर्खियों में रहीं। उन्होंने कंगना रनौत के हिट रियलिटी शो लॉक अप में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। वह शो के टॉप 8 कंटेस्टेंट में शामिल थीं लेकिन वह शो को जीत नहीं सकीं।

पूनम के खिलाफ चार्जशीट

पूनम के खिलाफ चार्जशीट

इससे पहले, पूनम पांडे उस वक्त सुर्खियों में छा गई थीं जब गोवा की कानाकोना पुलिस ने उनके और उनके पति सैम बॉम्बे के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि साल 2020 में एक अश्लील वीडियो बनाने के लिए पूनम और सैम के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई थी। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चार्जशीट में लिखा है कि पूनम ने गोवा के चपोली डैम में न्यूड फोटोशूट करवाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+