'याद रखना वो बहुत...' सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले पति को पूनम ढिल्लों ने दी चेतावनी, क्यों कही ऐसी बात

Poonam Dhillon Warning to Zaheer Iqbal: 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बीच दोनों के वेडिंग इन्विटेशन का कार्ड भी वायरल हुआ था। इंडस्ट्री में कई सेलेब इस रिश्ते से खुश हैं तो कई लोग नाराज भी नजर आ रहे हैं। अब हाल ही में सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर मशहूर एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों का बयान सामने आया है। अपने बयान में उन्होंने जहीर को चेतावनी दी है।

जहीर और सोनाक्षी की शादी का इन्वेटेशन इंडस्ट्री के कई लोगों को मिला है। इसी कड़ी में मशहूर एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों को भी शादी का न्योता मिला है। अब हाल ही में इनविटेशन मिलने के बाद उन्होंने एक बयान दिया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

Poonam Dhillon

'इंस्टा बॉलीवुड' से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि उसने बहुत प्यारा इनविटेशन भेजा है। मैं उसे तब से जानती हूं जब वो एक छोटी बच्ची थी। भगवान उसे ढेरों खुशियां दे। वो बहुत प्यारी बच्ची है। इसके बाद उन्होंने जहीर को लेकर कहा कि जहीर उसे खुश रखना। वो हम सबके लिए बहुत ही खास है। याद रखना वो बहुत प्यारी बच्ची है।

बताते चलें कि शादी की खबरों के बीच सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का इन्विटेशन वायरल हुआ था। इसमें उन्होंने सारे मेहमानों को ऑडियो मैसेज भेजा था। इस ऑडियो मैसेज में दोनों ने अपनी शादी की इनविटेशन सबको दी। इसके साथ ही उन्होंने सभी लोगों से लाल रंग ना पहनने की भी अपील की।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून को होने वाली है। इस शादी में तमाम फिल्मी सितारे भी शिरकत करेंगे। शादी को लेकर एक्साइटमेंट साफतौर पर नजर आ रही है। फिलहाल सोनाक्षी के घरवाले भी सुर्खियों में हैं क्योंकि खबरें हैं कि एक्ट्रेस के परिवार वालों को इस खबर की दूर दूर तक जानकारी नहीं थी। हालांकि किसी का भी बयान सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+