Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के शो अचानक बाहर हुईं पूजा भट्ट, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

सलमान खान का शो 'बिग-बॉस ओटीटी 2' काफी चर्चा में हैं। इस बीच खबर आ रही है कि फैंस की फेवरेट पूजा भट्ट शो से बाहर हो गई हैं।

Pooja Bhatt Leave Bigg Boss OTT 2: सलमान खान का सबसे चर्चित शो 'बिग-बॉस ओटीटी 2' दर्शकों का मोस्ट फेवरेट शो बन चुका है। हाल ही में वीकेंड के वार में शो से फलक नाज को घर से बाहर कर दिया गया। अब खबर आ रही है कि फैंस की मोस्ट फेवरेट कंटेस्टेंट पूजा भट्ट शो से बाहर हो गईं।

बिग-बॉस से बाहर हुई पूजा भट्ट
पूजा भट्ट एक मजबूत कंटेस्टेंट थीं जिन्होंने बिग-बॉस के घर में हुए तमाम झगड़ों में सभी को संभाला। ऐसे में उनके घर से बाहर होने की खबर जानकर लोग काफी हैरान हैं। फैंस ये जानना चाहते हैं कि ऐसा क्या हुआ जो कि एक्ट्रेस को घर से बाहर कर दिया गया। चलिए जानते हैं आखिर यूं अचानक पूजा भट्ट को शो अलविदा क्यों कहना पड़ा।

Pooja Bhatt

सामने आई बड़ी वजह
टेलिचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, कहा जा रहा है कि पूजा भट्ट मेडिकल रीजन की वजह से इस वक्त शो से बाहर निकली हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, एक्ट्रेस के कुछ टेस्ट होने हैं जिसकी वजह से उन्हें घर से जाना पड़ा। कहा जा रहा है कि जैसे ही वो ठीक हो जाएंगी तो घर वापस लौट आएंगी। पूजा के जाने से सबसे ज्यादा बेबिका को झटका लगा है कि क्योंकि घर के किसी भी झगड़े में पूजा ही बेबिका को शांत कराती थीं।

शो में होगी पूजा भट्ट की वापसी?
इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई कि पूजा भट्ट को कैसी बीमारी हुई है। लेकिन दावा किया जा रहा है कि वह जैसे ही ठीक होंगी तो तुरंत उनकी शो में वापस एंट्री होगी। अब देखना होगा कि उनके यूं अचानक जाने से शो की टीआरपी पर इसका कितना असर पड़ता है। लेकिन उनके जाने से घर में एक बड़ा गेम चेंज होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+