46 साल की उम्र में पूजा बत्रा ने बिखेरा जलवा, ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहन पूल पर उतरीं एक्ट्रेस, फैंस के छूटे पसीने

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बत्रा फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर की जिसकी वजह से वह काफी ट्रोल हो रही हैं।

Pooja Batra

Pooja Batra Pool Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बत्रा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपनी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती हैं। हाल ही में पूजा बत्रा ने अपने लेटेस्ट वीडियो से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।

पूजा बत्रा की वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
पूजा बत्रा अक्सर अपने बोल्ड अवतार की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। अब एक बार फिर उन्होंने एक वीडियो शेयर कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। अपनी लेटेस्ट वीडियो में एक्ट्रेस पूल में नजर आ रही हैं। जिसमें वह ट्रांसपैरेंट बॉडीफिट आउटफिट में दिख रही हैं। पूजा बत्रा की इस वीडियो को देखकर यह कह पाना मुश्किल है कि वह 46 साल की हैं।

एक्ट्रेस के बोल्ड लुक देख फैंस रह गए दंग
पूजा बत्रा इस वी़डियो में बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस का कॉन्फीडेंस देखने लायक है। लेकिन फैंस की नजर सबसे ज्यादा उनके आउटफिट पर गई। पूजा के इस आउटफिट पर ऐसा प्रिंट है जिसे एक नजर देखने में ऐसा लगता है कि जैसे कि एक्ट्रेस ने अंदर से कुछ भी नहीं पहना हो। वहीं लोग एक्ट्रेस का यह वीडियो देखकर तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल
हालांकि कुछ फैंस उन्हें इस बोल्ड लुक के लिए बुरी तरह ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ऐसे कपड़े पहनने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- उम्र का तो लिहाज करो। एक अन्य यूजर ने लिखा, इनके ड्रेस के साथ कुछ तो गड़बड़ है या फिर ये मैलफंक्शन है? वहीं एक ने लिखा, 'ये कैसा अजीबो-गरीब डिजाइन की ड्रेस पहनी है'।

पूजा बत्रा का फिल्मी करियर
पूरा बत्रा ने लगभग 4 साल पहले 2019 में नवाब शाह से शादी की थी। दोनों की शादी आर्य समाज के रीति-रिवाज से हुई थी। पूजा बत्रा ने साल 1993 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। उन्होंने अक्षय कुमार और गोविंदा जैसे बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया। एक्ट्रेस ने रासत, नायक, हसीना मान जाएगी, भाई, फर्ज जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+