ऑस्कर अवार्ड फंक्शन में होस्ट को मुक्का मारने वाले विल स्मिथ के घर पहुंची पुलिस
मुंबई, 30 मार्च: आस्कर अवार्ड फंक्शन में होस्ट क्रिस रॉक पर हाथ उठा देने को लेकर चर्चा में चल रहे विल स्मिथ के घर का पुलिस ने दौरा किया है। एक्टर के घर के बाहर पुलिस की गाड़ियां देख ये चर्चा शुरू हो गई कि क्या ऑस्कर थप्पड़ कांड के चलते उनके घर पहुंची है। जिसके बाद लॉस एंजिल्स पुलिस ने विल स्मिथ की कैलाबास हवेली पर जाने की वजह बताई है।

ड्रोन की सूचना पर गई थी पुलिस
पुलिस की ओर से बताया गया है कि उनकी एक टीम ने स्मिथ के कैलाबास हवेली का दौरा किया है लेकिन इसका ऑस्कर की घटना से कोई लेनादेना नहीं है। लॉस एंजिल्स पुलिस को विल के घर के इर्द-गिर्द एक ड्रोन के घूमने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम विल स्मिथ के घर पहुंची और सुरक्षा का जायजा लिया। हालांकि पुलिस आसपास कोई ड्रोन नहीं मिला।

विल ने ऑस्कर अवार्ड में चला दिया था मुक्का
दो दिन पहले हुए इस साल के आस्कर अवार्ड फंक्शन में होस्ट क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी को लेकर मजाक किया था। क्रिस ने विल की पत्नी के गंजेपन पर जोक सुनाया था। जिस पर बीच कार्यक्रम में विल स्मिथ ने क्रिस रॉक को मंच पर ही मुक्का मार दिया। हालांकि विल ने इसके लिए रॉक से माफी भी मांगी है। विल स्मिथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट करके आधिकारिक रूप से भी क्रिस रॉक से मांफी मांगी है।

क्रिस ने भी नहीं की है पुलिस कंप्लेन
क्रिस रॉक ने अभिनेता विल स्मिथ के खिलाफ कोई पुलिस कंप्लेन नहीं की है। लॉस ऐंजिलिस पुलिस विभाग ने बताया है कि के ऑस्कर समारोह में अभिनेता विल की ओर से मारपीट के मामले में क्रिस रॉक ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया है। बता दें कि इसी शो में विल स्मिथ को बेस्ट एक्टर का ऑस्कर दिया गया है। फिल्म 'किंग रिचर्ड' के लिए विल स्मिथ को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है। ये उनके नाम पर एक और उपलब्धि है।

विल स्मिथ हॉलीवुड के मशहूर एक्टर
विल स्मिथ के ऑस्कर अवार्ड के दौरान इस तरह गुस्सा करने की हर ओर चर्चा है। 53 साल के हॉलीवुड एक्ट विल स्मिथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। विल स्मिथ एक एक्टर होने के साथ-साथ रैपर के तौर पर भी पहचान रखते हैं। उनका टीवी शो 'द फ्रेश प्रिंस ऑफ बेल एयर' के लिए भी काफी शोहरत मिली है।

1997 में की थी विल ने जेडा से शादी
विल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रैपर की थी। इसके बाद विल स्मिथ को अपनी फिल्मों से पहचान बनाई। मेन इन ब्लैक फ्रैंचाइजी, द परसूट ऑफ हैप्पीनेस, सुसाइड जैसी फिल्मों से उनको पहचान मिली। 1992 में विल स्मिथ ने शेरी जम्पिनो से शादी की थी, उससे उनका तलाक हो गया था। 1997 में विल स्मिथ ने जेडा पिंकेट स्मिथ से शादी की थी, जो अब उनकी बीवी हैं। दोनों के दो बच्चे हैं- एक बेटा जेडन और बेटी विलो।












Click it and Unblock the Notifications