एक बार फिर सलमान खान की सुरक्षा को लेकर बढ़ी पुलिस की चिंता, जानें भाईजान को मिलती है कैसी Security
Salman Khan Security: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक बार फिर से हर तरफ सलमान खान की चर्चा हो रही है। ये चर्चा उनीक फिल्म टाइगर 3को लेकर नहीं बल्कि उनकी सुरक्षा को लेकर हो रही है। खबर है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की एक और धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने गत 28 नवंबर 2023 (मंगलवार) को सलमान खान को दी गई सुरक्षा की समीक्षा की है। साथ ही सलमान खान और उनके परिवार को और ज्यादा सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है।
सलमान खान की वाई कैटेगरी की सिक्योरिटी
आपको बता दें कि इससे पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मिली धमकी के बाद से ही भाईजान को मुंबई पुलिस द्वारा वाई-प्लस सुरक्षा दी जा रही है। बिश्नोई गैंग से मिली मौत की धमकियों के बीच सलमान खान को मुंबई पुलिस ने वाई (Y) कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने सलमान खान को सुरक्षा एस्कॉर्ट भी सौंपा था।

सलमान खान को मिला था धमकी भरा ई-मेल
जानकारी के अनुसार इसी साल मार्च और अप्रैल महीने में सलमान खान को बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी भरा कॉल और दो अलग-अलग लोगों से ई-मेल मिले थे। एक नाबालिग लड़के ने सलमान खान को फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी जिसे मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वहीं सलमान खान को धमकी भरा ई-मेल भेजने के आरोप में गत 26 मार्च 2023 को एक और शख्स को गिरफ्तार किया गया था। इस बारे में बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी ने ई-मेल में लिखा था कि सलमान खान का हाल भी पंजाबी सिंगर 'सिद्धू मूसेवाला' जैसा ही होगा।
सलमान खान के घर के बाहर पुलिस की तैनाती
इस घटना के बाद सलमान खान का परिवार और उनकी टीम के हर सदस्य उनकी सिक्योरिटी की चिंता करने लगे थे। सभी लोग सलमान खान की सुरक्षा को लेकर काफी कंसर्न नजर आ हो गए हैं। इसके बाद से ही सलमान खान के घर के बाहर सिक्योरिटी काफी बढ़ा दी गई है। घर पर बाहर सिक्योरिटी गार्ड्स के अलावा 4 पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए।
सुरक्षा के लिए आर्मड गार्ड्स और बुलेटफ्रूफ एसयूवी
सलमान खान के सिक्यॉरिटी के पुख्ता इंतजामों में उनके घर के बाहर पुलिस की तैनाती से लेकर सलमान खान को बिना आर्मड गार्ड्स के बाहर न जाने की सलाह दी थी। पुलिस ने सलमान खान को सलाह दी थी कि वह अपनी सिक्यॉरिटी को ध्यान में रखते हुए अपने शेड्यूल में बदलाव करें। साथ ही सलमान खान अब घर से बाहर निकलने के लिए एक खास बुलेटफ्रूफ एसयूवी गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications