पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि, अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखी ऐसी बात

PM Narendra Modi Mother: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का आज निधन हो गया है। पीएम मोदी की मां को सभी सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

narendra modi

PM Narendra Modi Mother: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का 100 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में सुबह 3.30 बजे आखिरी सांसें ली थीं। मां के निधन की खबर मिलने के तुंरत बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात पहुंचे थे और मां की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे। उन्होंने भावुक होते हुए मां की अर्थी को कंधा दिया। प्रधानमंत्री मोदी के इस दुख की घड़ी में देशवासियों से लेकर देश-विदेश के सेलेब्स और वीआईपी लोग भी उनके साथ खड़े नजर आए। पीएम मोदी की मां को सोशल मीडिया के जिए श्रद्धांजलि दी जा रही है। आपको बता दें कि बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के कलाकार पीएम मोदी की मां को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट कर रहे हैं। कंगना रनौत, कपिल शर्मा, अक्षय कुमार, विवेक अग्निहोत्री, अनिल कपूर, अनुपम खेर समेत कई बड़े स्टार्स ने पीएम मोदी की मां को सोशल मीडिया पर याद किया और भावुक पोस्ट शेयर किए हैं।

अक्षय कुमार ने जताया दुख

बॉलीवुड के सुपर स्टंट हीरो अक्षय कुमार ने पीएम मोदी को इस दुख की घड़ी में हिम्मत देते हुए ट्विटर पर एक भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है- मां को खो देने के दुख से बड़ा इस जीवन में और कुछ नहीं है। आपको बता दें कि पिछले साल ही अक्षय कुमार की मां का भी निधन हुआ था। उसके बाद अक्षय कुमार काफी टूट गए थे।

अनुपम खेर ने पीएम मोदी के लिए लिखी ये बात

वहीं बॉलीवुड के शानदार एक्टर अनपुम खेर ने भी पीएम मोदी की मां हीराबेन की तस्वीरें शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा है- आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी...आपकी माताश्री हीराबेन जी के निधन का सुनकर मन दुखी भी हुआ और व्याकुल भी। आपका उनके प्रति प्यार और आदर जग जाहिर है। उनका स्थान आपके जीवन में कोई नहीं भर पाएगा। पर आप भारत मां के सपूत हो! देश की हर मां का आशीर्वाद आपके ऊपर है। मेरी मां का भी!

कपिल शर्मा ने किया ट्वीट

देश के फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी पीएम मोदी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है- आदरणीय पीएम मोदी जी, मां का दुनिया से चले जाना बहुत ही दुखदायी होता है। उनका आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहेगा। ईश्वर माता जी को अपने श्री चरणों में स्थान दें... हम यही प्रार्थना करते हैं... ओम शांति।

कंगना रनौत ने लिखा- कठिन समय में धैर्य रखें

कंगना रनौत ने लिखा- कठिन समय में धैर्य रखें

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने पीएम मोदी की मां के निधन पर दुख जताया है। कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पीएम मोदी और हीराबेन की तस्वीर शेयर कर लिखा है- ईश्वर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस कठिन समय में धैर्य और शांति दे। ओम शांति।

कुमार विश्वास ने कही ये बात

अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दसवीं' के डायलॉग और स्क्रिप्ट लिखने वाले मशहूर कवि कुमार विश्वास ने भी पीएम नरेंद्र मोदी की मां को श्रद्धांजिल देते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। कुमार विश्वास ने लिखा है- आदरणीय प्रधानमंत्री जी। मां-पिता व गुरु कभी दिवंगत नहीं होते। वे अपने गुणों के माध्यम से अपनी संततियों व शिष्यों में सदैव उपस्थित रहते हैं। आपकी पूज्य मां आपके सत्कार्यों व सात्विक संकल्पों में सदैव जीवित रहेंगीं। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में परमपद प्रदान करे। ओम शांति ओम।

अनिल कपूर ने लिखा- माता-पिता का नुकसान दिल तोड़ने वाला

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने पीएम मोदी की मां को श्रदांजलि देते हुए ट्विटर पर लिखा है- माता-पिता का नुकसान हमेशा दिल तोड़ने वाला होता है और ये कभी आसान नहीं होता। इस कठिन समय के दौरान हम सभी आपके साथ है। भगवान से हमारी प्रार्थना है कि वह आपकी मां की आत्मा को शांति प्रदान करे। आपकी मां भगवान के पास शांति से आराम कर रही हैं। ओम शांति।

स्मृति ईरानी ने शेयर किया अनदेखा वीडियो

स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पीएम मोदी और उनकी मां का एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- पीएम नरेंद्र मोदी जी की माताश्री हीराबेन का निधन अत्यंत पीड़ाजनक समाचार है। व्यक्ति के जीवन में मां का स्थान विशेष होता है। ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और प्रधानमंत्री जी व उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें। ओम शांति।

विवेक अग्निहोत्री ने दी श्रद्धांजलि

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट किया है- पीएम मोदी की मां के निधन की खबर सुनकर मैं बहुत दुखी हूं। उन्होंने अपनी प्यारी मां को खो दिया है। भारत मां के सपूत की मां का कर्मयोगी जीवन हम दीदी को प्रेरणा देंगे। शतक शतक नमन। ओम शांति।

अजय देवगन ने लिखी भावुक बात

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने पीएम मोदी की मां को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है- श्रीमती हीराबेन के निधन पर मेरी हार्दिक संवेदना। हीराबेन मोदी... एक सरल, सिद्धांतवादी महिला, उन्होंने हमारे पीएम श्री नरेंद्र मोदीजी जैसा एक अच्छा बेटा पैदा किया। ओम शांति। हमारे पीएम और उनके परिवार के प्रति मेरी व्यक्तिगत संवेदनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+