Piyush Pandey: 'मिले सुर ' लिखने वाले पीयूष का था 'चोली के पीछे' गाने से खास कनेक्शन? क्यों हुआ था विवाद?
Piyush Pandey: आज भारतीय विज्ञापन जगत शोक में डूबा हुआ है क्योंकि एड की दुनिया का चमकता सितारा और विज्ञापन गुरु के नाम से विख्यात पीयूष पांडे अब हमारे बीच में नहीं रहे, उन्होंने गुरुवार को 70 वर्ष की अवस्था में दुनिया को अलविदा कह दिया, हालांकि उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीयूष लंबे वक्त से वृद्धावस्था की परेशानियों से जूझ रहे थे।
आपको बता दें कि पीयूष पांडे ने विज्ञापन जगत को अपनी क्रिएटिव सोच और शब्दों से एक ऐसे मुकाम पर पहुंचाया जहां पहुंचना हर किसी के बस में नहीं होता है। उनके बनाए कई यादगार एड आज भी दिल को ठंडक पहुंचाते हैं और उसे देखने के बाद चेहरे पर खुद बा खुद मुस्कान आ जाती है।

वो बीजेपी के चुनाव अभियान का हिस्सा भी रहे हैं और उन्होंने कई यादगार नारे जैसे 'अबकी बार मोदी सरकार' और 'अच्छे दिन आने वाले हैं' भी दिए। यही नहीं उन्होंने 1988 में राष्ट्रीय एकता अभियान के लिए भारतीय देशभक्ति गीत 'मिले सुर मेरा तुम्हारा' भी लिखा था, जो आज भी लोगों के जेहन में जिंदा है।

ईला अरुण हैं Piyush Pandey की बहन
अगर आज भी इसके बोल टीवी पर बजते हैं तो दर्शक उसे पूरा देखे बिना आगे नहीं बढ़ पाता है लेकिन आपको पता हैं कि पीयूष पांडे जैसे ही उनकी बहन भी काफी टैलेंटड हैं, आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि मशहूर लोक गायिका और प्लेबैक सिंगर ईला अरुण उनकी बहन हैं और मशहूर फिल्मेमकर प्रसून पांडे उनके भाई हैं।

'चोली के पीछे क्या है' गीत के जरिए लोकप्रियता हासिल की
90 के दशक में अपनी अनोखी आवाज से लोगों को मदहोश करने वाली ईला अरुण को फिल्म 'खलनायक' के हिट गीत 'चोली के पीछे क्या है' के जरिए लोकप्रियता हासिल हुई थी। इस गाने में उनकी जुगलबंदी मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका यागनिक के साथ थी , दोनों की आवाज ने ऐसा समां बांधा, जिसके मोहपाश से लोग आज भी नहीं निकले हैं।

Piyush Pandey की बहन पर अश्लील गानों को आवाज देने का आरोप लगा
हालांकि ये गाना अपने अश्लील बोल की वजह से विवादित भी रहा लेकिन इसके बावजूद इसने बड़ी लोकप्रियता हासिल की थी। इस गाने के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार भी मिला था लेकिन इस गाने का विवाद काफी वक्त तक थमा नहीं और इसी वजह से पीयूष पांडे की बहन ईला को इसे पब्लिक इवेंट में गाने से रोका गया था।

ईला अरुण ने कई टीवी शोज और फिल्मों में भी काम किया
मालूम हो कि पीयूष पांडे की बहन ईला अरुण ने कई टीवी शोज और फिल्मों में भी काम किया है। 'लम्हे', 'जोधा अकबर', 'शादी के साइड इफेक्ट्स' और 'बेगम जान' में उनकी कुछ चर्चित फिल्में रही हैं। 15 मार्च 1954 को राजस्थान के जोधपुर में जन्मी ईला अरुण का विवाह अरुण बाजपेयी से हुआ है। ईला अरुण, इशिता अरुण की मां हैं, जो कि अभिनेत्री, लेखिका, मॉडल, वीजे और निर्माता हैं।
यह पढ़ें: पद्मश्री पीयूष पांडे के वो आयकॉनिक एड, जिन्होंने मिलेनियल्स के बचपन को बनाया यादगार












Click it and Unblock the Notifications