पद्मश्री पीयूष पांडे के वो आयकॉनिक एड, जिन्होंने मिलेनियल्स के बचपन को बनाया यादगार

piyush pandey Iconic Advertisements: भारतीय विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। शुक्रवार 24 अक्टूबर को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। पीयूष के निधन की जानकारी उनकी बहन और सिंगर इला अरुण ने इस दी। पद्म श्री पुरस्कार और एलआईए लेजेंड अवार्ड से सम्मानित पांडे को भारतीय विज्ञापन की आत्मा माना जाता था।

बहन इला अरुण ने एक बयान में कहा, "प्रियजनों, भारी मन और मृतप्राय आत्मा के साथ, मैं आपको सूचित कर रही हूं कि आज सुबह हमने अपने प्यारे और महान भाई पीयूष पांडे को खो दिया है।"

piyush pandey iconic advertisements

अपने दशकों लंबे करियर में, 70 वर्षीय पांडे ने भारत के कई शीर्ष एड कैंपेन डिजाइन किए थे। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 2014 का लोकसभा चुनाव कैंपेन भी शामिल है, जिसके लिए उन्होंने 'अबकी बार मोदी सरकार' का नारा गढ़ा था। जो साल 2014 में बहुत मकबूल हुआ था।

पीयूष पांडे के प्रमुख विज्ञापन कैंपेन :

  • अबकी बार मोदी सरकार - बीजेपी 2014 चुनाव अभियान
  • अमिताभ बच्चन के साथ पोलियो विज्ञापन अभियान
  • फेविकोल विज्ञापन अभियान - फेविकोल बस, फेविकोल फिश, फेविकोल सोफा
  • फेविक्विक विज्ञापन अभियान जैसे "तोड़ो नहीं, जोड़ो"
  • गुगली वूगली वूश - पॉन्ड्स विज्ञापन (2010)
  • चल मेरी लूना
  • कैडबरी डेयरी मिल्क के विज्ञापन अभियान जैसे "कुछ खास है"
  • वोडाफोन विज्ञापन अभियान - पग, ज़ूज़ूज़
  • एशियन पेंट्स के विज्ञापन अभियान जैसे "हर घर कुछ कहता है"
  • भारतीय पर्यटन के लिए अभियान
  • बेल बजाओ विज्ञापन अभियान
  • कैंसर मरीज़ एसोसिएशन के लिए धूम्रपान विरोधी अभियान
  • रथ वनस्पति
  • फॉर्च्यून तेल
  • गूगल - री-यूनियन
  • द हिंदू
  • गुजरात पर्यटन अभियान
  • 1988 में राष्ट्रीय एकता अभियान के लिए मिले सुर मेरा तुम्हारा गीत

उन्होंने रथ वनस्पति, फॉर्च्यून ऑयल, गूगल का 'रीयूनियन' विज्ञापन, द हिंदू, गुजरात पर्यटन अभियान और 1988 के राष्ट्रीय एकीकरण अभियान के लिए 'मिले सुर मेरा तुम्हारा' गीत जैसे यादगार काम भी किए। पीयूष ने दो किताबें भी लिखी हैं। पहली Pandeymonium(2015) और Open House(2022) शामिल है। पीयूष शुरुआती दिनों में अपना करियर क्रिकेट में बनाना चाहते थे। लेकिन किस्मत ने उन्हें ऐड की तरफ मोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और ऐड की दुनिया के लीजेंड बन गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+