धर्म की वजह से एजाज को छोड़ने वाली ग्लैमरस Pavitra Punia ने की गुपचुप सगाई, कौन है होने वाला पति?
Pavitra Punia: टीवी की सबसे चर्चित और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक पवित्रा पुनिया के बारे में एक बड़ी खबर सामने आई है, अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो अगले साल मार्च में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।
उन्होंने अक्टूबर में मुंबई के एक बिजनेसमैन से सगाई की थी और इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बिजनेसमैन के साथ कई तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
'बिग बॉस 14' की कंटेस्टेंट पवित्रा पुनिया ने लाल रंग की बॉडीकॉन ड्रेस पहन रखी थी, जबकि उनके मंगेतर सफेद आउटफिट में नजर आए लेकिन खास बात ये है कि पुनिया ने अपने मंगेतर की शक्ल और नाम को उजागर नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की मुलाकात साल 2023 के एक इवेंट में हुई थी।

उन्होंने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'बंद हो गया। प्यार ने इसे आधिकारिक बना दिया। #pavitrapunia जल्द ही मिसेज #NS होंगी।' पुनिया की ये गुड न्यूज सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर काफी शोर मच गया, उनके फैंस दिल खोलकर उन्हें बधाई दे रहे हैं।'
'एक्टर नहीं बिजनेसमैन हैं मेरे होने वाले पति' (Pavitra Punia)
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए पवित्रा ने बताया कि 'उनके होने वाले पति एक बिजनेसमैन हैं,एक्टर नहीं है, वह एक अद्भुत और दयालु व्यक्ति हैं। हम काफी समय से साथ हैं और यह सही लग रहा है, इसके आलावा उन्होंने और कुछ भी उनके बारे में नहीं बताया।'
एजाज खान संग रिलेशनशिप में थीं Pavitra Punia
गौरतलब है कि 'बिग बॉस 14' की कंटेस्टेंट रह चुकीं पवित्रा ने इससे पहले एक्टर एजाज खान को डेट किया था, सबको लगता था कि 'दोनों शादी करेंगे लेकिन लंबे टाइम तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि दोनों का रिश्ता धर्म के कारण टूटा, हालांकि इस बारे में दोनों में से किसी ने भी कुछ नहीं कहा।'

'हर चीज की एक सेल्फ-लाइफ होती है' (Pavitra Punia)
हालांकि पवित्रा ने ब्रेकअप की पुष्टि करते हुए एक पोस्ट लिखी थी जिसमें उन्होंने कहा था, 'हर चीज की एक सेल्फ-लाइफ होती है, कुछ भी स्थायी नहीं होता। रिश्तों में भी सेल्फ-लाइफ हो सकती है। एजाज और मैं कुछ महीने पहले अलग हो गए थे और मैं हमेशा उनकी भलाई की कामना करूंगी, मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं, लेकिन रिश्ता नहीं चला।'
Pavitra Punia टीवी का ग्लैमरस चेहरा
आपको बता दें कि 39 साल की पवित्रा पुनिया टीवी और सोशल मीडिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। अपनी बेबाक अदाकारी और प्रभावशाली व्यक्तित्व के लिए मशहूर पवित्रा ने टीवी सीरियल्स से लेकर रियलिटी शो तक हर जगह अपनी खास पहचान बनाई है।
पवित्रा मूल रूप से यूपी की रहने वाली हैं
पवित्रा पुनिया का असली नाम नेहा सिंह है। उनका जन्म 22 अगस्त 1986 को बागपत, उत्तर प्रदेश में हुआ था। वे एक पुलिस अधिकारी पिता और गृहिणी मां की बेटी हैं। बचपन से ही बेहद आत्मविश्वासी और स्वतंत्र विचारों वाली रही पवित्रा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से की और फिर हॉस्पिटैलिटी और एविएशन मैनेजमेंट की पढ़ाई की।

'लव यू जिंदगी' में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ मुख्य भूमिका मिली
पवित्रा ने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी के रियलिटी शो एमटीवी 'स्प्लिट्सविला' से की थी। 2010 में, उन्होंने शो 'गीत - हुई सबसे पराई' में दलजीत की भूमिका निभाकर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद, उन्हें स्टार प्लस के शो 'लव यू ज़िंदगी' में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ मुख्य भूमिका मिली। वह लाइफ ओके के रियलिटी शो 'वेलकम - बाज़ी मेहमान नवाजी की' में भी नज़र आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications