Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Manoj Tiwari: छठ से पहले मनोज तिवारी का 'हां, हम बिहारी हैं जी' गाना रिलीज, बोले- ये है Bihar का गर्व गीत

Manoj Tiwari New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी एक बार फिर अपने नए गाने के साथ सुर्खियों में हैं। दिवाली के मौके पर उनका नया गाना 'हां, हम बिहारी हैं जी' रिलीज हुआ है, जो पूरी तरह बिहार की संस्कृति, परंपरा और मेहनतकश लोगों को समर्पित है।

छठ महापर्व से पहले रिलीज हुआ मनोज तिवारी का नया गाना
मनोज तिवारी का ये गीत भोजपुरी आईटी सेल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। छठ महापर्व से पहले रिलीज हुआ ये गीत बिहार की आस्था और गौरव का शानदार चित्रण करता है।

Manoj Tiwari

वीडियो में दिखी बिहार की झलक

-गाने के वीडियो में मनोज तिवारी अपनी दमदार आवाज और जोशीले अंदाज में बिहार की आत्मा को उकेरते नजर आते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर गाने की एक क्लिप शेयर करते हुए लिखा है- बिहार का गर्व गीत- 'हां, हम बिहारी हैं जी', पेश है। मेरे साथ इस गीत का आनंद लीजिए और पूरा वीडियो भोजपुरी आईटी सेल के यूट्यूब चैनल पर देखें।

-इस पोस्ट के जरिए मनोज तिवारी ने अपने फैंस से अपील की है कि वह इस गाने को सुनें और बिहार की माटी और संस्कृति पर गर्व महसूस करें। मनोज तिवारी का ये नया गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

गाने के बोल अतुल कुमार राय ने लिखे हैं

गीत की शुरुआती पंक्तियां हैं-

हां, हम बिहारी हैं जी...माटी को सोना कर दें, वाली कलाकारी है जी...
बिहार की मेहनतकश जनता, उनकी कला और मिट्टी की खुशबू को सलाम करती हैं...

-गीत के बोल अतुल कुमार राय ने लिखे हैं, जबकि संगीत मधुकर आनंद ने दिया है। गीत की संरचना शैलेंद्र द्विवेदी ने की है। इसमें भोजपुरी और लोक संगीत का गजब मेल सुनाई देता है, जो इसे और भी खास बनाता है।

लोगों ने कमेंट्स कर लिखी ऐसी बात

-मनोज तिवारी का गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- छठ पर्व के मौके पर इतना खूबसूरत गीत हमारे दिल को छू गया। भोजपुरी को नई जान देने का आपका प्रयास सराहनीय है।

-जानकारी के अनुसार कई फैंस ने इस गाने पर 'जय हो बिहार' के नारे लगाए हैं और इसे बिहार की आत्मा को दर्शाने वाला बताया है। लोग गाने पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

बिहार की संस्कृति को नई ऊंचाई देने का प्रयास

-मनोज तिवारी न सिर्फ एक लोकप्रिय गायक और अभिनेता हैं, बल्कि एक ऐसे कलाकार भी हैं जो हमेशा अपने प्रदेश की पहचान को आगे बढ़ाने में लगे रहते हैं।

-'हां, हम बिहारी हैं जी' गाना न केवल संगीत प्रेमियों के लिए एक तोहफा है, बल्कि ये बिहार की सांस्कृतिक धरोहर और गौरव को देश-दुनिया तक पहुंचाने का एक सुंदर प्रयास भी है। ये गाना लोगों में अपनापन भर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+