RRR को लेकर पीयूष गोयल ने कही खास बात, फिल्म की टीम ने वीडियो शेयर यूं कहा शुक्रिया

मुंबई, 04 अप्रैल। हालिया रिलीज फिल्म RRR को बड़े पर्दे पर काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म कमाई के मामले में तमाम रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। अब फिल्म की तारीफ खुद केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने की है। एसएस राजामौली की फिल्म की सफलता को लेकर गोयल ने फिल्म की थियेटर में सफलता को देश की अर्थव्यवस्था के विकास तुलना की है। जिस तरह से पीयूष गोयल ने फिल्म की तारीफ की उससे फिल्म के निर्देशक काफी खुश हैं और उन्होंने केंद्रीय मंत्री की तारीफ पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गौर करने वाली बात है कि RRR फिल्म अभी तक कमाई के मामले में 800 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है।

फिल्म और देश की अर्थव्यवस्था में समानता

फिल्म और देश की अर्थव्यवस्था में समानता

फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली की इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण अहम भूमिका में हैं। फिल्म अब कमाई के मामले में 850 करोड़ की ओर बढ़ रही है। फिल्म की तारीफ करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि थियेटर में इस फिल्म की सफलता और देश की अर्थव्यवस्था में काफी समानता है। दरअसल हाल ही में भारत का निर्यात 418 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि हाल में एक पिक्चर चल रही है RRR, मैंने सुना है कि यह शायद आजतक कि भारत के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म होने जा रही है, 750 करोड़ से अधिक कमा चुकी है। मुझे लगता है कि ऐसे ही अब भारत की अर्थव्यवस्था रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ने में जुटी है।

फिल्म की टीम ने जताया आभार

फिल्म की टीम ने जताया आभार

RRR के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पीयूष गोयल के इस बयान को शेयर करके लिखा गया, शुक्रिया पीयूष गोयल जी आपके इन शब्दों के लिए, फिल्में देश की सॉफ्ट पॉवर होती हैं और हमे खुशी है कि हम देश के विकास की यात्रा में एक छोटा सा हिस्सा बन सके। उम्मीद है कि कई और भारतीय फिल्में इस तरह के बड़े रिकॉर्ड दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस में अपने नाम करें।

 पीरियड फिल्म RRR

पीरियड फिल्म RRR

फिल्म आरआरआर में जूनियर एनटीआर, राम चरण के अलावा अजय देवगन और आलिया भट्ट भी अहम किरदार में हैं। यह एक पीरियड फिल्म है जिसमे दिखाया गया है कि अंग्रेजी शासन में किस तरह से भारतीय लोगों को अत्याचार होता है। फिल्म में अंग्रेज गवर्नर एक लड़की को जबरन अपने घर पर बंधक बना लेते हैं और इसे छुड़ाने के लिए फिल्म में जूनिएयर एनटीआर दिल्ली जाते हैं। वहीं राम चरण एक पुलिसवाले की भूमिका में हैं और जो अंग्रेजी सरकार के खिलाफ देश हित में काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+