आशीष विद्यार्थी की दूसरी शादी को लेकर पहली पत्नी पीलू ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उसने मुझे धोखा नहीं दिया
Ashish Vidyarthi First Wife Piloo: आशीष विद्यार्थी की पहली पत्नी पीलू ने कहा- हम दोनों को ये नहीं लगता कि हर पर्सनल चीज लोगों को बताने की जरूरत है। हम दोनों तलाक के बाद खुश हैं और दोस्त की तरह मिलते हैं।

Ashish Vidyarthi First Wife Piloo: शानदार एक्ट्रेस, सिंगर और पूर्व आरजे, पीलू विद्यार्थी उर्फ राजोशी बरुआ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी अटेंटिव रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। हालांकि इस समय राजोशी बरुआ अपने एक्स पति, बॉलीवुड एक्टर आशीष विद्यार्थी की दूसरी शादी के चलते विवादों में घिर गई हैं। लोग राजोशी बरुआ के बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। लोग जानना चाहते हैं कि आशीष विद्यार्थी की दूसरी शादी के चलते उनकी एक्स पत्नी पर क्या गुजरी है।
आशीष विद्यार्थी की पहली पत्नी ने कही ये बात
इसी बीच राजोशी बरुआ ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक विशेष इंटरव्यू में, पीलू विद्यार्थी उर्फ राजोशी बरुआ ने अपने निजी जीवन के बारे में बात की है। गत 25 मई 2023 को 60 वर्षीय आशीष विद्यार्थी ने कोलकाता में 50 वर्षीय बिजनेसवुमेन रूपाली बरुआ के साथ शादी कर ली है। वहीं इस बारे में आशीष विद्यार्थी की पहली पत्नी पीलू ने खुलासा किया कि वह दोनों साल 2021 में ही अलग हो गए और तब से दोनों अपनी निजी जिंदगी में खुशी-खुशई रह रहे हैं। अक्टूबर 2022 में उन्होंने अपनी तलाक की याचिका दायर की थी और उसके बाद से दोनों दोस्त की तरह ही रहते हैं।
पीलू बरुआ ने किए ये खुलासे
पीलू ने इंटरव्यू में आगे कहा- बहुत से लोग नहीं जानते थे कि हम दोनों अलग हो चुके हैं और ऐसे में आशीष की दूसरी शादी की तस्वीरें देखकर लोग हैरान हो गए थे। अलगाव की घोषणा नहीं करना हमारा आपसी निर्णय था। पीलू ने आगे कहा- हमने लोगों को इसके बारे में बताने की जरूरत नहीं समझी थी। हम अपनी पर्सनल चीजें मीडिया प्रसारण करने, पीआर करने और सभी को बताने में रूचि नहीं रखते हैं। हम दोनों अच्छे दोस्त हैं और हमने अब तक इसे बनाए रखा है। पिछले 22 साल मेरे जीवन का सबसे अच्छा टाइम था। अगर आप आशीष से पूछेंगे तो शायद वह भी यही कहेगा।
पीलू ने कहा- आशीष ने सभी जिम्मेदारी निभाई
राजोशी बरुआ ने आगे कहा- आशीष एक अद्भुत साथी रहे हैं और हमने वर्षों तक एक साथ कई जगहों का सफर किया है। हमारे एक जैसे कॉमन इंट्रस्ट थे। जाहिर है, हम लोगों के पास अलग-अलग विकल्प भी हैं, लेकिन हमारे बीच कभी टकराव नहीं हुआ, क्योंकि मूल रूप से हम काफी समान तरीके के इंसान हैं। हम अभी भी वही हैं। हमारा एक समझदार बेटी भी है। पीलू ने कहा- आशीष ने हमारे बेटे की परवरिश में योगदान दिया है। वह उसके मित्र और मार्गदर्शक हैं। लोग आमतौर पर कहते हैं कि एक मां वह होती है जो बच्चे के लिए सब कुछ करती है, हो सकता है कि समाज इसे इस तरह से देखता है लेकिन एक पिता भी बच्चे की परवरिश में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है और आशीष ने ये साबित किया है।
'हमारा बेटा अर्थ एक समझदार इंसान है'
पीलू ने आगे बताया- हमारा बेटा अर्थ अब ऑस्टिन में टेस्ला में काम कर रहा है। उसने अपने पिता से सभी बेहतरीन गुण सीखे हैं। हम दोनों ने अर्थ विद्यार्थी को एक समझदार इंसान बनाया है। अर्थ इतने संवेदनशील, परिपक्व, बुद्धिमान और सेंस ऑफ ह्यूमर से भरपूर इंसान हैं। उन्होंने हमारे बीच के इस रिश्ते को समझा है।
'मुझे मेरे सपनों को पूरा करने का अधिकार है'
पीलू विद्यार्थी ने अपनी शादी को लेकर कहा- यह कुछ ऐसा है जो शायद मुझे पहले महसूस नहीं हुआ था या शायद हुआ था लेकिन मुझे इसे व्यक्त करने का मन नहीं कर रहा था। मेरा बच्चा बड़ा हुआ और विदेश चला गया। एक कलाकार के रूप में, मैंने वही किया जो मैं करना चाहती थी और किसी ने मुझे रोका भी नहीं। लेकिन, जब मैंने ध्यान से सोचा तो मुझे एहसास हुआ कि मेरी और आशीष की भविष्य की इच्छाएं अलग हैं। उसे अपने सपनों को पूरा करने का पूरा अधिकार है और मैं अपने सपनों को पूरा करना चाहती हूं।
पीलू ने कहा- शादी में समझौता करना पड़ता है
पीलू ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कहा- आपको शादी में समझौता करना पड़ता है। लेकिन, बहुत से लोग ये नहीं जानते होंगे कि समझौता सिर्फ बंद दरवाजों के पीछे होता है। आप नहीं जानते कि कोई मानसिक या शारीरिक रूप से कितना समझौता कर रहा है। इसकी पहचान कर पाना मुश्किल है। कम से कम मैं समझौता करके जिंदगी नहीं जीना चाहती हूं। पीलू ने आगे कहा- आशीष जो चाहता है वह मेरी इच्छा से अलग है। मैं ऐसे लोगों को जानती हूं जो समझौते के तौर पर इसे स्वीकार कर लेते। मैं उन्हें गलत नहीं कह रही हूं, लेकिन मैं देखती हूं कि लोग सोशल मीडिया पर अपने जीवनसाथी के बारे में लंबी-लंबी पोस्ट शेयर करते हैं। पर मुझे नहीं पता कि हम सोशल मीडिया पर जो कुछ देखते हैं वह कितना सच होता है।
'आशीष ने मुझ पर कोई अत्याचार नहीं किया'
राजोशी ने कहा- मुझे आशीष ने कोई परेशानी नहीं दी। न ही उन्होंने मेरे ऊपर कोई अत्याचार किया। लोग जैसा अनुमान लगा रहे हैं, वह सब गलत है। हम दो अलग लोग हैं। दो साल तक हमने अपने अलग रास्ते पर चलने की कोशिश की और अब वह अपने करियर में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मैं पिछले पांच सालों से बहुत सी बैकएंड चीजों को देख रही हूं। मेरे निजी जीवन में, अब मेरी अलग-अलग जरूरतें हैं। मैं अब श्रीमती विद्यार्थी बनकर अपने लक्ष्य को पूरा नहीं कर सकती हूं। वहीं पीलू ने कहा कि आशीष के सहयोग के बिना ये फैसला नहीं हो पाता। आशीष ने इसे खूबसूरती से संभाला है और दोनों के लिए इसे आसान बना दिया है। हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं हुई।
'आशीष को एक साथी की जरूरत है, लेकिन मुझे नहीं'
पीलू विद्यार्थी ने अपने एक्स पति की दूसरी शादी को लेकर कहा- मुझे दूसरी शादी की जरूरत महसूस नहीं हुई इसलिए मैंने नहीं की। मुझे भी इसकी जरूरत महसूस होती तो मैं भी दूसरी शादी कर लेती। आशीष को एक साथी की जरूरत है, इसलिए उसने दूसरी शादी कर ली। हम किसी आदमी को उसकी जरूरतों के कारण गलत नहीं ठहरा सकते। उसे कोई मिल गया है जो अच्छी बात है। अब वो अपनी नई जिंदगी में खुश रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications