'मुझे मजा आता है...' जब ओवर एक्टिंग के लिए ट्रोल हुए वरुण धवन, एक्टर ने दिया करारा जवाब

वरुण धवन को कई बार ओवर एक्टिंग करने के लिए ट्रोल किया जाता है। लेकिन एक बार एक्टर ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया था।

Varun Dhawan Reacts To Trolls: हाल ही में वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' रिलीज हुई है। फिल्म की ओपनिंग तो ठीक-ठाक ही रही, लेकिन अब फिल्म धीरे-धीरे अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है और वरुण धवन की परफॉर्मेंस की भी फैंस ने खूब सराहना की है। वरुण ने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया है, जो भेड़िये के काटने के बाद पूर्णिमा की रात को भेड़िया बन जाता है। एक्टर ने कई सालों तक हिट फिल्में दी हैं। इसके बावजूद वरुण पर हमेशा ही ओवर एक्टिंग लगने के आरोप लगते रहे हैं। एक दफा वरुण ने अरबाज खान के साथ बातचीत में इस टैग को लेकर करारा जवाब दिया था।

वरुण को ट्रोल करते हैं लोग

वरुण को ट्रोल करते हैं लोग

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि वरुण धवन एक शानदार एक्टर हैं। फैंस उन्हें बेहद पसंद भी करते हैं। लेकिन एक्टर को कई दफा ट्रोल भी किया जाता है। फैंस मानते हैं कि एक्टिंग के साथ-साथ वरुण ओवरएक्टिंग भी करते हैं। कई बार एक्टर पर ओवरएक्टिंग के आरोप लगते रहते हैं। ऐसे में वरुण ने एक बार इस बात का करारा जवाब भी दिया है।

'मजा आता है'

'मजा आता है'

वरुण ने ओवरएक्टिंग वाले ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा कि अभी एक्टिंग आती है तो ओवर कर सकता हूं ना, नहीं आती तो नहीं कर पाता। ओवर या अंडर वो तो फिल्म पर निर्भर करता है, लेकिन मुझे थोड़ा ओवर करने में मजा आता है, मैं मजा करता हूं।

'नफरत करनी है तो कर लो'

'नफरत करनी है तो कर लो'

एक्टर ने आगे कहा कि मुझसे नफरत करने के लिए आपको मेरी फिल्म देखनी पड़ेगी, तो मत भूलना। जाके मेरा टिकट खरीदना, जाके देखना और फिर नफरत करनी है तो करलो। हालांकि, बहुत से लोग वरुण धवन के इस बयान से कन्विन्स होते नहीं दिखे। इस वीडियो का क्लिप रेडिट पर शेयर किया गया था।

लोगों ने बयान को बताया बेवकूफी भरा

लोगों ने बयान को बताया बेवकूफी भरा

एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि वरुण का बयान बेवकूफी भरा है। उन्हें खासतौर पर फिल्म देखने वालों के प्रति विनम्र रहना चाहिए। एक अन्य यूजर ने कहा कि ये कहना कि वो ओवरएक्टिंग करता है, ये दर्शकों की राय है नफरत नहीं है। यहां वरुण ने जो ओवर रिएक्ट किया, वो ठीक नहीं था। कुछ यूजर्स ने कहा कि असल में भेड़िया काफी अच्छी थी।

'भेड़िया' ने चलाया जादू

'भेड़िया' ने चलाया जादू

वरुण धवन की हालिया रिलीज फिल्म 'भेड़िया' की बात करें, तो एक्टर की फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। वरुण की हॉरर कॉमेडी फिल्म में एक्टर के अलावा दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी भी मुख्य भूमिका में हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छी ओपनिंग की।

वरुण का वर्कफ्रंट

वरुण का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात की जाए, तो 'भेड़िया' के बाद अब फिल्म बवाल में वरुण नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ जाह्नवी कपूर भी नजर आएंगी। कृति सेनन की बात करें, तो एक्ट्रेस पैन इंडिया स्टार प्रभास के साथ फिल्म आदिपुरुष में नजर आएंगी। वरुण और कृति दोनों की ही फिल्में अगले साल रिलीज होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+